Advertisement

Search Result : "महिला वनडे विश्व कप"

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं से दुर्व्यवहार, 200 लोगों के खिलाफ केस

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं से दुर्व्यवहार, 200 लोगों के खिलाफ केस

नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आज महिलाओं के एक समूह के साथ स्थानीय लोगों के एक समूह द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय घटी जब महिलाओं का समूह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इतिहास रचने वाली दीपा को मोदी की बधाई

इतिहास रचने वाली दीपा को मोदी की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी दीपा करमाकर की तारीफ करते हुए आज कहा कि इस खिलाड़ी ने अपने दृढ़ संकल्प से देश को गौरवान्वित किया है।
असम चुनाव : केवल 8.6 प्रतिशत महिला प्रत्याशी ही हैं मैदान में

असम चुनाव : केवल 8.6 प्रतिशत महिला प्रत्याशी ही हैं मैदान में

असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने भले ही पुरूषों को पछाड़ दिया हो लेकिन इस चुनाव में कुल उम्मीदवारों में से केवल 8.6 प्रतिशत महिलाएं ही अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 2011 चुनाव के मुकाबले सभी बड़े राजनीतिक दलों ने इस बार कम महिलाओं को टिकट दिए हैं।
प्रतिबंध हटने के बाद शनि मंदिर में लगी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

प्रतिबंध हटने के बाद शनि मंदिर में लगी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर 400 साल से जारी प्रतिबंध के खत्म होने के बाद पूजा अर्चना करने के लिए आज सुबह से ही मंदिर में पुरूषों और महिलाओं की लंबी कतारे देखने को मिलीं। शनिवार को शनि भगवान की विशेष पूजा की परंपरा है।
11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। ताजा कड़ी में शनिवार को 11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने हथियार फेंककर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा जिले में यह अब तक का सबसे बड़ा समर्पण माना जा रहा है।
ईडन गार्डन में कल रहेगी विश्व कप फाइनल के हीरो ब्रेथवेट पर नजर

ईडन गार्डन में कल रहेगी विश्व कप फाइनल के हीरो ब्रेथवेट पर नजर

टी20 विश्व कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने के महज एक सप्ताह बाद कार्लोस ब्रेथवेट फिर ईडन गार्डन पर लौटेंगे जहां रविवार को वह कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे। पिछले रविवार को ब्रेथवेट ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के लगाए थे।
खुद को विलेन नहीं मानते अश्विन

खुद को विलेन नहीं मानते अश्विन

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दो में से एक नो बाल फेंकने के लिए उन्हें विलेन नहीं बनाया जाना चाहिए। अश्विन ने एक नो बाल फेंकी थी जिस पर मैन आफ द मैच लैंडल सिमंस को जीवनदान मिला था। सिमंस की पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज ने 193 रन का लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की थी।
पंडित रवि शंकर के 96वें जन्मदिवस पर गूगल ने बनाया डूडल

पंडित रवि शंकर के 96वें जन्मदिवस पर गूगल ने बनाया डूडल

जानेमाने सितारवादक पंडित रवि शंकर के 96वें जन्मदिन पर उनके सम्मान में सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाया है। उनके सम्मान में बनाए गए इस डूडल के केंद्र में सितार है।
चीन-पाक गठजोड़ भारत के लिए खतरनाक

चीन-पाक गठजोड़ भारत के लिए खतरनाक

भारत कुछ समय से विश्व के नेताओं को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश कर रहा है और काफी हद तक वह इसमें सफल भी रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मीटिंग के दौरान जिस तरह से आतंकवाद के मुद्दे पर विश्व के नेताओं को एकजुट करके उनसे एक साथ मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करने का आश्वासन मिला वह काबिले तारीफ है।
नीता अंबानी एशिया की सबसे सशक्त महिला कारोबारी: फोर्ब्स

नीता अंबानी एशिया की सबसे सशक्त महिला कारोबारी: फोर्ब्स

रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबनी को फोर्ब्स ने एशियाई की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी करार दिया है जो इस क्षेत्र की 50 प्रमुख उद्यमियों की सूची में शीर्ष पर हैं। इस सूची में भारतीय आठ महिलाओं ने स्थान बनाया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement