अमेरिका में मर्दों की उम्र औरतों के मुकाबले औसतन 5 वर्ष कम होती है जबकि पूरी दुनिया में यह औसत 7 वर्ष का है। पूरी दुनिया में 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों में महिलाओं का प्रतिशत 57 है जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वालों में महिलाएं 67 फीसदी हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? डॉक्टरों के अनुसार इसकी मुख्यतः सात बड़ी वजहें हैं।
भारत के पठानकोट में वायु सेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश के एक प्रति आतंकवाद विभाग में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। अधिकारियों ने यह प्राथमिकी मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई शुरू करने के उद्देश्य से दर्ज कराई है।
सियाचिन ग्लेशियर में एक सप्ताह पहले बर्फ खिसकने से 30 फुट नीचे दबे रहने के बाद जीवित निकाले गए लांस नायक हनमंथप्पा कोप्पाड का दिल्ली के सैन्य अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष जारी है। अस्पताल के अनुसार कोप्पाड कोमा में हैं और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। अगले 24 से 48 घंटे काफी कठिन रहने का अनुमान है।
कई महिला संगठनों ने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए गर्भ में लिंग निर्धारण जांच को अनिवार्य बनाने के केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सुझाव का विरोध किया है और साथ ही केंद्र से पीसीपीएनडीटी अधिनियम को कमजोर नहीं करने को कहा है।
दिल्ली में एक महिला ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री के काफिले के रास्ते पर एक गमला फेंक दिया। इस घटना से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी द्वारा लिंग परीक्षण जांच संबंधी सुझाव उनकी व्यक्तिगत राय है, यह मंत्रीमंडल का निर्णय नहीं है।
दिल्ली महिला आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े नहीं देने पर पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को अपने समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया है।