वसंत कुंज इलाके में आज सुबह मोर्टार शेल मिला है। खबर मिलने के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने आस-पास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अगर राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक और सूची जारी की है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव का भी नाम है। अपर्णा लखनऊ कैँट से उम्मीदवार बनी है। इस सूची में दो मंत्रियों विजय मिश्रा और शादाब फातिमा का टिकट काट दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे का भी नाम है। रविवार को भाजपा ने 155 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि भावी मां के रक्तचाप से बच्चे के लिंग का पता चल सकता है। इसके मुताबिक गर्भाधान से पहले जिन महिलाओं का रक्तचाप कम होता है उनके द्वारा बेटी को जन्म देने की संभावना ज्यादा होती है।
समाजवादी पार्टी में चल रही अंदरुनी कलह के बीच एक बार फिर सुलह की कोशिश तेज हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और कुछ बिंदुओं को लेकर चर्चा की। दूसरी ओर रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग को बताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है।
भारत की उम्मीदों को झटका देते हुए चीन ने अंतत: जैश ए मोहम्मद प्रमुख और पठानकोट हमले के षडयंत्रकर्ता मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकियों की सू़ची में शामिल करने के प्रस्ताव को आज अवरूद्ध कर दिया। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने चीन पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का टिकट कटने से नाराज कई मंत्रियों और समर्थकों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक की। सभी ने टिकट ना पाने का दर्द अखिलेश से साझा किया। मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अखिलेश के सामने कहा कि हमारा टिकट अमर सिंह ने कटवाया है साथ ही बेनीप्रसाद वर्मा ने भी शिवपाल सिंह यादव से अपने बेटे के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन बसंती मोदी मध्यप्रदेश के नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगुलामुखी मंदिर पहुंची। उनके साथ उनके पति हंसमुखलाल मोदी और उनकी लड़की भी थी। वहां उन्होंने पूजा की। इसके बाद वह महेश्वर रवाना हो गईं।
राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जब जन्म हुआ था तो उनकी मां को निराशा हुई थी क्योंकि वह लड़का चाहती थी। यह दावा फोगाट पर लिखी गयी गई एक किताब में किया गया है।