इस बार हॉलिवुड के प्रतिष्ठित ऑस्कर की लिस्ट में 57 देशों के 774 नए सदस्य हैं, जो रिकॉर्ड संख्या है। इससे पहले ऑस्कर की तरफ से 683 लोगों को इनवाइट किया गया था।
मॉब लिचिंग के खिलाफ देशभर में बुधवार को प्रदर्शन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, सहित फिल्मी जगत के लोगों ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध किया। साथ ही मॉब लिचिंग के खिलाफ कानून बनाने की मांग रखी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कहा कि वे फासीवादी ताकतों के लिए आइटम गर्ल बन गए हैं।
जरी की सिल्क साड़ी, बालों में गजरा, कानों में झुमके के साथ सोहा अली खान अपनी पहली गोद भराई के लिए तैयार थीं। पति कुणाल खेमू के साथ छोटे से फंक्शन में लिए गए फोटो सोहा ने ट्वीट किए।
फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 21.15 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 21.17 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 22.45 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने रविवार तक कुल मिलाकर अपने ओपेनिंग वीकेंड पर सिर्फ 64.77 करोड़ की कमाई की है।
भाई की फिल्म को हल्के में लेने का नहीं। भाई जो भी करते हैं कमाल करते हैं। इसलिए भाई ने पकाया भी तो कमाल पकाया है। ईद के मौके पर सई काम तो येई रेगा कि भाई लोग अपने-अपने रिस्तेदारों के घर पे जाके ईद की सिवइयां खाके के गले मिलें और खान बंधुओं को अकेला छोड़ दें।
जिस स्त्री अस्मिता की लड़ाई लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की टीम लड़ रही है, उसी अस्मिता की धज्जियां उनकी फिल्म के पोस्टर ने उड़ा दी। लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के पोस्टर में स्त्रियों के लिए अपमानजनक, भद्दा इशारा ‘मिडिल फिंगर’ दर्शाया गया है। फिंगर को पोस्टर में लिपस्टिक का रूप देकर रचनात्मकता पैदा करने की कोशिश की गई है इसका मूल पुरुषों द्वारा गाली के रूप में इस्तेमाल किया गया इशारा ही है इसे स्त्रियों के लिए झंडा बुलंद करने वाली फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव को नहीं भूलना चाहिए।