बजरंगी भाईजान के प्रदर्शन के कारण 17 जुलाई यदि सलमान के प्रशंसकों के लिए खास होने जा रहा है तो दक्षिण के सलमान यानी धनुष के प्रशंसक भी खुश हो रहे हैं क्योंकि धनुष की भी 17 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सन 2014 सिविल सर्विसेज परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। इस बार प्रावीण्य सूची में शुरुआती पांच में से चार लड़कियां है। इन लड़कियों में – पहले स्थान पर ईरा सिंघल, दूसरे पर रेनु राज, तीसरे पर निधि गुप्ता और चौथे स्थान पर वंदना राव ने कब्जा जमाया है। ईरा और निधि गुप्ता दोनों दिल्ली से हैं और वे दोनों ही भारतीय राजस्व विभाग में कार्यरत हैं।
महाराष्ट्र के चर्चित कम्यूनिस्ट नेता गोविंद पंसारे पर गोली किसने चलाई। इस बात से अभी पर्दा नहीं उठ पाया है। पंसारे को कोल्हापुर के सागर माल इलाक़े में मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी।
भाजपा सांसद कीर्ति आजाद दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए पार्टी और संगठन के उन नेताओं को जिम्मेवार ठहराते हैं जिन्होंने आम आदमी पार्टी को कमजोर करके आंका और अरविन्द केजरीवाल को भगोड़ा साबित करने की कोशिश की।