सचमुच नया इतिहास बन गया। यही तो आकांक्षा रही थी-अरविंद केजरीवाल की। किसी भी मुख्यमंत्री को केवल डेढ़ वर्ष में अपनी ही आधी कैबिनेट को बर्खास्त नहीं करना पड़ा। वह भी गंभीर अपराध और चरित्र हीनता के कारण।
रोम के वेटिकन सिटी में चार सितंबर को मदर टेरेसा को संत घोषित किया जाएगा। इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी भेजा जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रोम जा रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नामित मारग्रेट अल्वा और लोजिन्हो फेलेरियो समेत चर्च के कई प्रतिनिधि जा रहे हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आज एम्स में स्थानांतरित किया गया। दो दिन पहले आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराए गए चौटाला को एक जांच के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में दस साल की सजा काट रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल जेल डिस्पेंसरी से उन्हें आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया था।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों को जहां संगठनात्मक टिप्स दिया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुड गर्वनेंस पर ज्ञान देंगे।
देश में पिछले कुछ दिनों से गाय को लेकर जारी विवाद में अब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कूद पड़े हैं। कोलकाता में गाय के संबंध में बयान देते हुए दास ने कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को मां के रूप में मानना चाहिए।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार से कश्मीर के वर्तमान संकट का प्रशासनिक की जगह राजनीतिक समाधान ढूंढ़ने को कहें।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है। निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के एक लाख एक हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे। वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है। देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता है, उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री। तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का है।
एक दिन पहले ही शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर सपाइयों ने उत्तर प्रदेश में जमीन कब्जाना बंद नहीं किया तो वह इस्तीफा दे देंगे और इसके बाद उनके भाई और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साध दिया।
दस दिन की विपश्यना से लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उपराज्यपाल नजीब जंग को दिल्ली का असली बॉस करार देने से बेतरह खफा हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कौन सा चेहरा आगे करके चुनाव लड़ेगी इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कई नामों पर चर्चा है और कहा जा रहा है कि कोई भी नाम चौकाने वाला हो सकता है।