अचल कुमार ज्योति को आज देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह छह जुलाई को वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की जगह लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब 64 वर्षीय ज्योति राज्य के मुख्य सचिव थे।
उत्तराखंड के चमोली जिले के एक गांव की महिलाओं ने हजारों रुपयों की अंग्रेजी शराब भरी कार और एक तस्कर को पकड़ लिया। तस्कर ने कार के आगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरुग्राम हरियाणा का नाम लगा रखा था।
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आए दिन गैंगरेप जैसे घिनौने अपराध को अंजाम देने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। गुरुग्राम में गैंगरेप का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आगरा में भाजपा नेता की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है। यहां पुलिस स्टेशन में बंद आरोपी को भाजपा नेताओं द्वारा जबरदस्ती छुड़ाकर ले जाया गया।
उत्तर प्रदेश में एक दलित आदमी पर कथित तौर पर हमला करने और उसके खिलाफ जातिवाद की टिप्पणी करने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है।
गोरखपुर दंगा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चलाने से मना कर दिया है। वर्ष 2007 के इस मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी केस चलाने से मना कर दिया है।