Advertisement

Search Result : "मुख्य मुद्दा"

कालाजार, फाइलेरिया, कुष्ठ तथा खसरा समाप्त करने के लिए विशेष कार्य योजना

कालाजार, फाइलेरिया, कुष्ठ तथा खसरा समाप्त करने के लिए विशेष कार्य योजना

देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आज पेश केंद्रीय बजट में 2017 तक कालाजार, फाइलेरिया 2018 तक कुष्ठ तथा 2020 तक खसरा समाप्त करने के लिए कार्य योजना पेश करने के साथ झारखंड और गुजरात में दो नये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।
पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बजी, चार फरवरी से चुनाव, मतगणना 11 मार्च को

पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बजी, चार फरवरी से चुनाव, मतगणना 11 मार्च को

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
जाते-जाते भी न्यायाधीशों की कमी का मुद्दा उठा गए सीजेआई

जाते-जाते भी न्यायाधीशों की कमी का मुद्दा उठा गए सीजेआई

देश के निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने आज एक बार फिर लंबित मामलों की बढती संख्या के बीच न्यायाधीशों की कमी पर चिंता जताई और न्यायपालिका से भविष्य में चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित हो कि राष्ट्र एक समग्र समाज बना रहे।
कालाधन को समाप्त करने को भी विपक्ष बना रहा मुद्दा- मोदी

कालाधन को समाप्त करने को भी विपक्ष बना रहा मुद्दा- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकार के समय घोटाले होते थे और विपक्ष इसका विरोध करता था, लेकिन इस सरकार ने कालाधन को समाप्त करने का मिशन आगे बढ़ाया है तो विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के हंगामे की भेंट चढ़नेे के बीच नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो लक्ष्य तय किया है वह जरूर पूरा होगा।
इतने कंकाल निकलेंगे कि कांग्रेस युवराज का सारा सियासी गुणा भाग बिगड़ जाएगा: नकवी

इतने कंकाल निकलेंगे कि कांग्रेस युवराज का सारा सियासी गुणा भाग बिगड़ जाएगा: नकवी

नोटबंदी के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने को लेकर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कुएं से इतने कंकाल निकलेंगे कि कांग्रेस के युवराज का सारा सियासी गुणा भाग बिगड़ जायेगा।
नोटबंदी: स्वामी का जेटली पर हमला, नहीं की पहले से कोई तैयारी

नोटबंदी: स्वामी का जेटली पर हमला, नहीं की पहले से कोई तैयारी

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से लोगों की परेशानियां बढ़ने पर भाजपा में भी विरोध के सुर शुरू हो गए हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले को अमली जामा पहनाने के लिए वित्त मंत्री ने कोई तैयारी नहीं की।
नोटबंदी के फैसले का असर लंबे समय तक रहेगा: चिदंबरम

नोटबंदी के फैसले का असर लंबे समय तक रहेगा: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि नोटबंदी का फैसला सोच विचार कर लिया हुआ नहीं लगता है। इसका असर उम्मीद से ज्यादा लंबे समय तक बना रह सकता है। उन्होंने फैसले पर आश्चर्य जताते हुए सवाल उठाया कि सरकार ने यह निर्णय लेने से पहले क्या अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार से विचार विमर्श किया था।
भारत में वायु प्रदूषण से मरने वालों की संख्या चीन से ज्यादा

भारत में वायु प्रदूषण से मरने वालों की संख्या चीन से ज्यादा

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजिज प्रोजेक्ट के एक विश्लेषण में चिंताजनक नतीजे सामने आये हैं। इसके अनुसार, 2015 में बाहरी वायु प्रदूषण से सबसे अधिक मौत भारत में हुई है जो चीन से भी अधिक है। इस अध्ययन से पता चलता है कि 1990 से अबतक लगातार भारत में होने वाले असामायिक मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हाल के आंकड़े बताते हैं कि 2015 में भारत में 3283 लोगों की प्रतिदिन असामयिक मौत हुई जबकि इसकी तुलना में चीन में 3233 लोगों की मौत हुई थी।
नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

देश में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अमान्य करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में कल सुनवाई होगी। इन याचिकाओं में कहा गया है कि सरकार के इस फैसले से नागरिकों के जीवन और व्यापार करने के साथ ही कई अन्य अधिकारों में बाधा पैदा हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement