Advertisement

Search Result : "याचिका खारिज"

सहारा-बिड़ला डायरी मामले में मोदी को राहत, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

सहारा-बिड़ला डायरी मामले में मोदी को राहत, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहारा-बिड़ला डायरी मामले में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच की मांग करने वाली प्रशांत भूषण की याचिका खारिज कर दी है। भूषण ने अपनी संस्‍था सीपीआईएल की तरफ से यह याचिका दायर की थी मगर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य के खिलाफ जांच कराने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
बैंकों की याचिका का जवाब दें माल्याः सुप्रीम कोर्ट

बैंकों की याचिका का जवाब दें माल्याः सुप्रीम कोर्ट

शराब के कारोबारी विजय माल्या द्वारा विभिन्न न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करके अपने बच्चों के नाम चार करोड़ डॉलर हस्तांरित करने के बैंकों के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज उन्हें इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।
जेटली ने आर्थिक नरमी को खारिज किया, कर संग्रह में वृद्धि का दिया हवाला

जेटली ने आर्थिक नरमी को खारिज किया, कर संग्रह में वृद्धि का दिया हवाला

सरकार ने नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था में नरमी आने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर अवधि में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर वसूली में अच्छी वृद्धि हुई है। इससे विनिर्माण क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने का संकेत मिलता है।
जयललिता को भारत रत्न देने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज

जयललिता को भारत रत्न देने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें केंद्र सरकार को दिवंगत अन्नाद्रमुक नेता जे जयललिता को भारत रत्न देने का निर्देश देने की मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि वह एेसे मामलों में दखल देना नहीं चाहती है।
बजट स्थगन की याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

बजट स्थगन की याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण केंद्रीय बजट की प्रस्तुति को स्थगित किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका की त्वरित सुनवाई से आज इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश जी एस खेहर ने कहा कि इसमें किसी तत्कालिकता की आवश्यकता नहीं है। हम याचिका पेश होने पर व्यवस्था देंगे।
जयललिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग खारिज

जयललिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता जे जयललिता की मौत की सीबीआई जांच या शीर्ष न्यायालय के किसी न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच की मांग को लेकर दायर याचिकाओं को आज खारिज कर दिया।
नेशनल हेराल्ड मामले में स्वामी की अर्जी खारिज

नेशनल हेराल्ड मामले में स्वामी की अर्जी खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) से कुछ खास दस्तावेज की मांग संबंधी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी आज खारिज कर दी। स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था।
शीला दीक्षित ने सहारा दस्तावेजों को खारिज किया, भाजपा ने कहा दोहरा मानदंड

शीला दीक्षित ने सहारा दस्तावेजों को खारिज किया, भाजपा ने कहा दोहरा मानदंड

राहुल गांधी द्वारा सहारा डायरियों को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधे जाने के बीच आज एक विवाद शुरू हो गया जब कांग्रेस ने इससे जुड़ी एक सूची ट्विटर पर जारी कर दी जिसमें कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का भी नाम कथित तौर पर शामिल है। इसके बाद शीला दीक्षित ने उन दस्तावेजों को तवज्जो नहीं दी।
एनसीएलटी का मिस्त्री परिवार की कंपनियों की अंतरिम राहत याचिका पर सुनवाई से इनकार

एनसीएलटी का मिस्त्री परिवार की कंपनियों की अंतरिम राहत याचिका पर सुनवाई से इनकार

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने आज साइरस इन्वेस्टमेंट्स कंपनी की अंतरिम राहत याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायाधिकरण ने साइरस मिस्त्री परिवार की कंपनी की याचिका के निपटान तक अंतरिम राहत से इनकार किया। याचिका में होल्डिंग कंपनी टाटा संस में खराब व्यवहार, उत्पीड़न तथा कुप्रबंधन का आरोप लगाया गया है।
उपहार कांड: भारत से बाहर नहीं जाएंगे अंसल बंधु

उपहार कांड: भारत से बाहर नहीं जाएंगे अंसल बंधु

रियल इस्टेट कारोबारी सुशील और गोपाल अंसल ने आज सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 1997 के उपहार कांड के पीड़ितों के संगठन की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई शुरू होने तक वे भारत से बाहर नहीं जाएंगे। उपहार अग्निकांड के पीडितों के संगठन ने 2015 के न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार के लिए याचिका दायर कर रखी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement