Advertisement

Search Result : "याचिका खारिज"

आय खुलासा योजना में दो बड़े खुलासे खारिज, होगी जांच

आय खुलासा योजना में दो बड़े खुलासे खारिज, होगी जांच

आयकर विभाग ने सितंबर में समाप्त आय खुलासा योजना (आईडीएस) के तहत मुंबई के एक परिवार की दो लाख करोड़ रुपये तथा अहमदाबाद के व्यापारी की विवादास्पद 13,860 करोड़ रुपये की घोषणा को खारिज कर दिया है। इस बारे में जांच जारी है ताकि उनके झूठे दावे के इरादे का पता लगाया जा सके।
सेना ने खारिज किए ममता के आरोप

सेना ने खारिज किए ममता के आरोप

भारतीय सेना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इन आरोपों का मजबूती से खंडन किया है कि राज्य सरकार को सूचित किए बिना ही सैन्यकर्मियों को टोल प्लाजा पर तैनात किया गया था और वे पैसे वसूल रहे थे। सेना ने कहा कि अभ्यास कोलकाता पुलिस के साथ समन्वय से किए जा रहे हैं।
नजीब मामला: हाईकोर्ट ने पूछा, आरोपियों से पूछताछ में इतना वक्त क्यों लगा

नजीब मामला: हाईकोर्ट ने पूछा, आरोपियों से पूछताछ में इतना वक्त क्यों लगा

जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की गुमशुदगी के मामले में दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस से कई तीखे सवाल पूछे। न्यायलय ने पुलिस को तमाम राजनीतिक अवराधों से निकलकर नजीब की तलाश करने का निर्देश देते हुए कहा कि उसके लापता होने में कुछ और हो सकता है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के बीच से कोई इस तरह ओझल नहीं हो सकता।
बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी और राजद के निलंबित विधायक राज बल्लभ यादव को जेल में ही रहना होगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से उन्हें मिली जमानत को आज खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति एएम सापरे की पीठ ने कहा कि उन्होंने बिहार सरकार की अपील को स्वीकार कर लिया है। इस अपील में यादव को इस साल 30 सितंबर को पटना उच्च न्यायालय की ओर से दी गई जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।
कुंबले ने कोहली के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया

कुंबले ने कोहली के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया

भारतीय कोच अनिल कुंबले ने ब्रिटिश मीडिया द्वारा कप्तान विराट कोहली के खिलाफ लगाये गये गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह इस तरह की खबरों को हवा देने में विश्वास नहीं करते।
शीर्ष अदालत का विभिन्न हाई कोर्ट में नोटबंदी कार्यवाही पर रोक से इंकार

शीर्ष अदालत का विभिन्न हाई कोर्ट में नोटबंदी कार्यवाही पर रोक से इंकार

उच्चतम न्यायालय ने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में नोटबंदी के संबंध में लंबित कार्यवाही पर स्थगनादेश जारी करने की केंद्र की अपील को बुधवार को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया कि हो सकता है कि जनता उनसे त्वरित राहत चाहती हो।
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका आज खारिज कर दी। यह मुकदमा निचली अदालत में लंबित है।
नोटबंदी : सहकारी बैंकों की याचिका पर कोर्ट ने रिजर्व बैंक को दिया नोटिस

नोटबंदी : सहकारी बैंकों की याचिका पर कोर्ट ने रिजर्व बैंक को दिया नोटिस

बांबे उच्च न्यायालय ने बड़े मूल्य के नोटों पर पाबंदी के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंकों को जारी दो परिपत्रों में प्रथम दृष्टया कुछ विसंगति दिखने की बात कहते हुए केंद्रीय बैंक से जवाब मांगा है। सहकारी बैंकों ने अदालत के सामने कई याचिकाएं दाखिल की हैं और वह इन सभी याचिकाओं की सुनवाई एक साथ कर रही है।
दिल्ली में बुर्का, नकाब पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज

दिल्ली में बुर्का, नकाब पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा संबंधी खतरे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के और चेहरा ढकने वाले अन्य नकाबों पर प्रतिबंध की मांग करने वाली एक याचिका को आज खारिज करते हुए कहा कि यह जनहित का मामला नहीं है।
नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

देश में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अमान्य करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में कल सुनवाई होगी। इन याचिकाओं में कहा गया है कि सरकार के इस फैसले से नागरिकों के जीवन और व्यापार करने के साथ ही कई अन्य अधिकारों में बाधा पैदा हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement