गुजरात की धरती पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपये का है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से एक साल पहले यानी 2022 में पूरा करने की बात कही।
वर्तमान में 83वीं विश्व वरीयता प्राप्त स्टीफंस ने टूर्नमेंट के फाइनल में 15वीं वरीय कीज को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। अमेरिका की 24 वर्षीया खिलाड़ी स्टीफंस छह माह पहले 957वें स्थान पर थीं
वीनस ने अपने करियर में दो बार अमेरिका ओपन का खिताब जीता है। साल 2000 और 2001 में उन्होंने यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था।
साल 2008 में उन्होंने विम्बलडन में आखिरी ग्रैंड स्लैम जीता था।
इस साल दो सितंबर को एक ओर जहां ज्यादातर लोग ईद मनाने में लगे थे, वहीं निसार अहमद दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपना हुनर दिखा रहा था। निसार ने दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
स्टा र इंडिया ने सोनी पिक्च र्स को पछाड़ते हुए सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया अधिकार खरीद लिए हैं। स्टा र ने आज हुई नीलामी में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए यह अधिकार खरीदे हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए। इस विशाल स्कोर के सामने श्रीलंकाई टीम सिर्फ 207 रनों पर ऑल आउट हो गई।