यूक्रेन की सरकारी सेना और रूस समर्थित अलगाववादी व्रिदोहियों के बीच बढ़ती लड़ाई के पांचवें दिन भी पूर्वी यूक्रेन तोप के गोलों से दहला रहा। इस लड़ाई में दो सैनिकों की मौत हो गई जबकि दस घायल हैं।
यूक्रेन में आज तड़के अवदिवका औद्योगिक क्षेत्र में विद्रोहियों की ओर से किए गए हमले में तीन सैनिक मारे गए हैं। हमले में एक विद्रोही की मौत हो गई है जबकि एक के घायल होने की खबर है। यूक्रेन सेना के प्रवक्ता अलेक्जेंद्र मोटुजेएनयेक ने इस घटना की पुष्टि की है।
करीब 118 लोगों को ले जा रहे अफ्रीकियाह एयरवेज के पैसेंजर प्लेन एयरबस ए320 को हाइजैक करने की खबर है। अगवा किए जाने के बाद लीबिया के इस प्लेन को अचानक माल्टा ले जाया गया।
अमेरिकी हथियार निर्माता कंपनी लॉकहिड मार्टिन द्वारा एफ 16- ब्लॉक 70 लड़ाकू विमान बनाने की एसेंबली लाइन भारत में ही बनाने की घोषणा के बाद विदेशी हथियार निर्माता कंपनियों के बीच नई तरह की होड़ मच गई है। चार अन्य कंपनियों ने यहां अपनी निर्माण इकाइयां लगाने के प्रस्ताव भारत सरकार को दे रखा है। जानकारों के अनुसार, ये कंपनियां अब अपने-अपने प्रस्ताव को लॉकहिड मार्टिन की ऐलान के संदर्भ में रिवाइज करने जा रही हैं।
रूसी संसद के विदेश मामलों की समिति के प्रमुख एलेक्जेई पुशकोव ने फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो के नवीनतम संस्करण में छपे यूक्रेन में युद्धविराम से संबंधित कार्टून की निंदा करते हुए इसे घृणास्पद करार दिया है।