यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए अप्लाई करने का आखिरी दिन सोमवार बीत रहा है। नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) CBSE की ओर से आयोजित की जाएगी।
भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 183 रनों पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा।
आमिर खान निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ ने एक बार फिर से अपना दम दिखाया और फिर से एक बार नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चीन में रिलीज होने के बाद ‘दंगल’ ने जोरदार कमाई की और एक के बाद एक कई रिकॉर्ड हासिल किए। लेकिन इस बार इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो पूरी दुनिया में सिर्फ 4 फिल्में ही कर पाई हैं।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जायस में स्थित राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ट्रस्ट इस 10 हजार स्क्वॉयर मीटर की जमीन पर महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहा था। इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश नीति को बहाल रखने के अपने एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगा दी है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए आज धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। भारत की ओर से विराट कोहली और अंजिक्या रहाणे ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ग्रहण की। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में आम बजट 2017-18 पेश करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के अंतर्गत सरकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में सुधारों को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों को और ज्यादा प्रशासनिक एवं शैक्षणिक स्वायत्तता दी जाएगी। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रत्यायन और रैंकिंग के आधार पर कॉलेजों की पहचान की जाएगी और उन्हें स्वायत्तता प्राप्त संस्थान का दर्जा दिया जाएगा।
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अर्द्धशतकों के बाद यजुवेंद्र चहल की फिरकी के जादू से भारत ने तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज बेंगलुरु में इंग्लैंड को 75 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-। से जीत ली।
डेविड वार्नर के साल के छठे शतक और पैट कमिन्स के अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 116 रन की बड़ी जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।