Advertisement

Search Result : "यूपी बोर्ड"

यूपी का दंगल : सपा के साथ महागठबंधन पर कांग्रेस में बगावत के सुर

यूपी का दंगल : सपा के साथ महागठबंधन पर कांग्रेस में बगावत के सुर

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की मुलाकात के बाद सपा और कांग्रेस में गठबंधन की खबरेंं आई। मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच बातचीत भी हुई। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और प्रशांत किशोर की भेंट और फिर पीके की मुलायम से दो घंटे से ज्यादा की बातचीत गठबंधन के साफ संकेत है। सियासी चर्चा महागठबंधन की है।
अखिलेश की रथयात्रा में पहुंचे मुलायम-शिवपाल, एकजुटता का संदेश दिया

अखिलेश की रथयात्रा में पहुंचे मुलायम-शिवपाल, एकजुटता का संदेश दिया

परिवार में रार के मद्देनजर उपजी अटकलों पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सपा के प्रांतीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी रथयात्राा की रवानगी के कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को एकता का संदेश देने की कोशिश की।
यूपी में सभी वर्ग को साधने की तैयारी, एक नहीं चार चेहरों के साथ उतरेगी भाजपा

यूपी में सभी वर्ग को साधने की तैयारी, एक नहीं चार चेहरों के साथ उतरेगी भाजपा

बिहार की पराजय से सीख लेते हुए भाजपा ने यूपी के चुनावी दंगल में नई रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने अभी तक अपना मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है। वह ऐसा करने की बजाय परिवर्तन यात्राओं पर जोर दे रही है। इसके जरिए न सिर्फ यूपी में अखिलेश सरकार के खिलाफ वह माहौल बनाएगी बल्कि इन यात्राओं में चार नेताओं को चेहरा बनाकर वोट जुटाने के लिए जनता के बीच अपना संदेश भी देने जा रही है।
‘शरिया के तहत मुस्लिम महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं’

‘शरिया के तहत मुस्लिम महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं’

तीन तलाक को लेकर चल रही बहस के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज दावा किया कि देश भर की मुस्लिम महिलाएं शरिया कानून के तहत सुरक्षित महसूस करती हैं और वे समान नागरिक संहिता नहीं चाहतीं।
यूपी: कुनबे में कलह का हुआ फायदा, बढ़ा अखिलेश का कद

यूपी: कुनबे में कलह का हुआ फायदा, बढ़ा अखिलेश का कद

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में पिछले कुछ दिनों से जारी कलह से सीधा फायदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुआ है। यह कहना है एक सर्वेक्षण एजेंसी का जिसने दो अलग-अलग सर्वेक्षण कर दावा किया है कि इस कलह से अखिलेश का कद राजनीतिक रूप से बढ़ा है।
राजपाल यादव भी कूदेंगे यूपी के मैदान, नई पार्टी का किया एलान

राजपाल यादव भी कूदेंगे यूपी के मैदान, नई पार्टी का किया एलान

बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव अब राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्‍होंने सर्व सम्‍भाव पार्टी (एसएसपी) के नाम से नई पार्टी बनाई है। उन्‍होंने कहा है कि उनकी पार्टी उत्‍तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेेगी। विवाद की बजाय संवाद की राजनीति करने का दावा कर रहे राजपाल यादव ने आगे कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हमारा अंदाज अलग होगा। हम देश और समाज को बताएंगे कि राजनीति कैसे की जाती है। लोकतंत्र किस तरीके से मजबूत और पुख्ता होता है।
'जब से दिल्ली में बादशाह की हुकूमत आई, मांस का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया'

'जब से दिल्ली में बादशाह की हुकूमत आई, मांस का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया'

उत्तर प्रदेश के सपा नेता तथा नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि गाय और गंगा भाजपा के लिए भले ही वोट पाने का जरिया हो, लेकिन हमारे लिए तो गंगा अल्लाह की पाक निशानी है।
सेंसर बोर्ड के नियम बदलने पर काम कर रही है सरकार : नायडू

सेंसर बोर्ड के नियम बदलने पर काम कर रही है सरकार : नायडू

सरकार छह दशक पुराने सिनेमेटोग्राफी कानून को बदलने की योजना बना रही है ताकि सेंसर बोर्ड के कामकाज को और बेहतर किया जा सके। सेंसर बोर्ड कई विवादों के केंद्र में रहा है।
परीक्षा की अनिवार्यता अधर में

परीक्षा की अनिवार्यता अधर में

एक बार फिर स्कूली शिक्षा में परीक्षा की अनिवार्यता का मुद्दा अधर में लटक गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने विभिन्न प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों से विचार-विमर्श किया है। केंद्रीय शिक्षा सलाहकार की बैठक में फैसला हुआ कि पांचवीं, आठवीं की परीक्षा के लिए जाने या नहीं होने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ा जा सकता है।
यूपी: शिवपाल ने मंत्री को पार्टी से निकाला, अखिलेश पहुंचे राजभवन, अटकलें तेज

यूपी: शिवपाल ने मंत्री को पार्टी से निकाला, अखिलेश पहुंचे राजभवन, अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में जारी रस्साकशी का दौर अभी भी जारी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी मंत्री पवन पांडे को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसी बीच अखिलेश ने अचानक राजभवन पहुंच राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement