Advertisement

Search Result : "राजनीतिक खेल"

कोलकाता को हरा मुंबई ने खोला खाता

कोलकाता को हरा मुंबई ने खोला खाता

रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ईडन गार्डन्स मैदान पर एक और जबर्दस्त पारी खेली जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने आज कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हराकर नौवें इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत की राह पकड़ी।
दिखावा है भाजपा और कांग्रेस का दलित प्रेम: मायावती

दिखावा है भाजपा और कांग्रेस का दलित प्रेम: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर दलित प्रेम का दिखावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों को उनका संवैधानिक हक न देने पर आमादा पार्टियों के खिलाफ बसपा को केंद्र और राज्यों में एक राजनीतिक ताकत बनना होगा और साल 2007 की तरह उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी।
बंगाल में राजनीतिक हिंसा में बेघर होते लोग

बंगाल में राजनीतिक हिंसा में बेघर होते लोग

दो चरणों के चुनाव के बाद बंगाल में राजनीतिक हिंसा और विरोधियों को उनके घरों से खदेड़ने का अभियान शुरू हो गया है। बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और उत्तर 24 परगना जिलों के सौ से अधिक गांवों से हिंसा की खबरें आई हैं। राजनीतिक दलों के कैडरों-कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले, तोड़फोड़, आगजनी के दावे-प्रतिदावे होने लगे हैं। हंगामों में अब तक विभिन्न जिलों से 15 हजार लोगों के खदेड़े जाने और बेघर कर दिए जाने की खबर है।
हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 5-1 से रौंदा

हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 5-1 से रौंदा

भारत ने दबदबा बनाते हुए 25वें सुल्तान अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग मैच में आज कुआलालंपुर में पाकिस्तान को 5-1 से हराकर अपनी इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ छह साल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। नई दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 7-4 की जीत के बाद यह भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।
धोनी सूखे के कारण आईपीएल मैच स्थल बदलने के पक्ष में नहीं

धोनी सूखे के कारण आईपीएल मैच स्थल बदलने के पक्ष में नहीं

सूखा ग्रसित महाराष्ट में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर चल रहे हंगामे के बीच भारत के सीमित ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि मैचों का स्थल बदलना इस स्थायी संकट का हल नहीं है क्योंकि इसके दीर्घकालिक समाधान की जरूरत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने डेयरडेविल्स को नौ विकेट से रौंदा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने डेयरडेविल्स को नौ विकेट से रौंदा

आंद्रे रसेल और ब्रैड हाग की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद बल्लेबाजों के धमाल से कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा मुकाबले में आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र में जीत के साथ शुरुआत की।
आईपीएल: पुणे ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया

आईपीएल: पुणे ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया

गेंदबाजों के कमाल के बाद अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक से आईपीएल में पदार्पण कर रही राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने लीग के नौवें सत्र के पहले मैच में आज यहां एकतरफा मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया।
शरद यादव की जगह लेंगे नीतीश कुमार

शरद यादव की जगह लेंगे नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड के संस्थापक रहे शरद यादव अब पार्टी अध्यक्ष नहीं रहेंगे। लगातार दस साल अध्यक्ष रहे शरद यादव अब पार्टी के संरक्षक के तौर पर जुड़े रहेंगे। जनता दल यूनाइटेड के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति लगातार तीन बार से अधिक अध्यक्ष नहीं रह सकता। इससे पहले पार्टी संविधान में दो बार लगातार अध्यक्ष पद का प्रावधान था लेकिन बाद में संशोधन करके इसे तीन बार कर दिया गया।
चर्चाः उनको पानी नहीं पैसा चाहिए | आलोक मेहता

चर्चाः उनको पानी नहीं पैसा चाहिए | आलोक मेहता

पश्चिमी देशों की तरह भारत में क्रिकेट के धंधे में शामिल दादा लोग बोतलबंद पानी, जूस या विदेशी ब्रांड शराब पसंद करते हैं। क्रिकेट खेल की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई में कुछ उस्ताद ऐसे भी होंगे, जिन्होंने कभी गांव के कुएं, तालाब या नाले के किनारे किसी तरह पानी को निकालते या ले जाते लोगों के दर्शन ही नहीं किए। उन्हें पानी की कीमत का अंदाज नहीं है।
खुद को विलेन नहीं मानते अश्विन

खुद को विलेन नहीं मानते अश्विन

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दो में से एक नो बाल फेंकने के लिए उन्हें विलेन नहीं बनाया जाना चाहिए। अश्विन ने एक नो बाल फेंकी थी जिस पर मैन आफ द मैच लैंडल सिमंस को जीवनदान मिला था। सिमंस की पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज ने 193 रन का लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement