Advertisement

Search Result : "राजनीतिक हालात"

हरीश रावत को बड़ी राहत, शक्ति परीक्षण 10 मई को

हरीश रावत को बड़ी राहत, शक्ति परीक्षण 10 मई को

उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता का दौर खत्म होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उत्तराखंड विधानसभा में 10 मई को शक्ति परीक्षण कराया जाएगा। शक्ति परीक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कराया जाएगा।
केरलः विधानसभा चुनाव में मंदिर हादसे की छाया

केरलः विधानसभा चुनाव में मंदिर हादसे की छाया

केरल में 16 मई को होने वाले चुनाव में सभी राजनीतिक दल कोल्लम के पुत्तिंगल देवी मंदिर हादसे के बाद अब घटना के राजनीतिक नफा-नुकसान आंकने में जुटे हैं।
भारत में मेरे खिलाफ हालात भयानकः माल्या

भारत में मेरे खिलाफ हालात भयानकः माल्या

संकटग्रस्त उद्योगपति विजय माल्या ने कहा कि वह जबरन निर्वासन पर हैं और उनकी भारत लौटने की कोई योजना नहीं है, जहां हालात उनके खिलाफ तेजी से भयानक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। माल्या का पासपोर्ट इस महीने रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बंद हो चुकी विमानन कंपनी से जुड़े मामले अपने ऋणदाता बैंकों के साथ तर्कसंगत तरीके से निपटाना चाहते हैं लेकिन उन्हें उनका पासपोर्ट रद्द करने या गिरफ्तार करने से पैसा नहीं मिलेगा।
हेलीकॉप्टर विवाद: भाजपा का सोनिया को निशाना बनाना जारी

हेलीकॉप्टर विवाद: भाजपा का सोनिया को निशाना बनाना जारी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज भी भाजपा के निशाने पर रहीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उनसे अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में रिश्वत पाने वालों के नाम बताने को कहा। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि नाम को सामने लाना जांच एजेंसी का काम है।
तमिलनाडु चुनाव: द्रमुक डूबा पीले रंग में, अन्नाद्रमुक पर छाया हरा रंग

तमिलनाडु चुनाव: द्रमुक डूबा पीले रंग में, अन्नाद्रमुक पर छाया हरा रंग

कुछ लोग यह सोच सकते हैं कि रंगों में क्या रखा है लेकिन तमिलनाडु में दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख रंगों पर खासा ध्यान दे रहे हैं। इन दलों के लिए हरा और पीला रंग चुनावी मौसम के अहम रंग बन गए हैं।
सरकारों ने ही बिगाड़े हालात : राजेंद्र सिंह

सरकारों ने ही बिगाड़े हालात : राजेंद्र सिंह

जल पुरुष के नाम से विख्यात, पानी के नोबल पुरस्कार माने जाने वाले स्कॉटहोम वाटर और मैगसायसाय अवॉर्ड से नवाजे गए राजेंद्र सिंह का मानना है, देश में पानी की कमी राजनेताओं की देन है और सामुदायिक विकेंद्रीय जल प्रबंधन से हालात सुधारे जा सकते हैं। आउटलुक के साथ उन्होंने पानी की समस्या और समाधान पर बात की। पेश हैं प्रमुख अंश:
वोट नहीं दिया तो मार डाला

वोट नहीं दिया तो मार डाला

बंगाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ने लगी है। तीसरे चरण के मतदान के बाद बर्दवान में दो लोगों की हत्या कर दी गई। कल्याणी में कहे अनुसार वोट न देने पर पति-पत्नी के हाथ-पांव तोड़ दिए गए। हरिणघाटा में देर रात एक मकान में आग लगा दी गई। वहां रहने वाले एक राजनीतिक पार्टी समर्थक को परिवार जला मारने की कोशिश की गई।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूस्खलन से 16 की मौत, कई लापता

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूस्खलन से 16 की मौत, कई लापता

अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिले में शुक्रवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आ जाने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह से अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
आगे बढ़ने के लिए नीतीश ने लिया आरएसएस का सहारा: उमा

आगे बढ़ने के लिए नीतीश ने लिया आरएसएस का सहारा: उमा

जदयू के नवनियुक्त अध्यक्ष नीतीश कुमार के आरएसएस मुक्त भारत बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए आरएसएस की ही सीढ़ी का इस्तेमाल किया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement