Advertisement

Search Result : "राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट"

भारत, म्यामां सुरक्षा, आर्थिक संबंधों को गहरा बनाएंगे

भारत, म्यामां सुरक्षा, आर्थिक संबंधों को गहरा बनाएंगे

सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भारत और म्यामां ने 1640 किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी करने समेत विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया, साथ ही दोनों पड़ोसी देशों ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद का वित्त पोषण करने या समर्थन करने वालों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।
सतीश चंद्र मिश्र का वार, भाजपा राम की नहीं हुई तो जनता की कैसे होगी

सतीश चंद्र मिश्र का वार, भाजपा राम की नहीं हुई तो जनता की कैसे होगी

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह को ब्राह्मण विरोधी बताया। उन्होंने कहा इन दोनों ने गुजरात में ब्राह्मणों का कत्लेआम कराया है। भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर काफी धन जुटाया है। जिसका वह आगामी चुनाव में भरपूर उपयोग करेगी। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के नाम पर भगवान याद आते हैं। घाटमपुर पर सतीशचंद्र मिश्र ब्राम्हण भाईचारा एकता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।
शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित म्यूजियम पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ गए हैं अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आएंगे ही।
अब किसानों को ‘सपनों का घर’ मुहैया कराएंगे वरुण गांधी

अब किसानों को ‘सपनों का घर’ मुहैया कराएंगे वरुण गांधी

कभी विवादित बयानों के कारण तो कभी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी के लिए पोस्टर वार के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी अब अपना दायरा बढ़ाने को आतुर दिखते हैं। उन्‍होंने तय कर लिया है कि एक संसदीय क्षेत्र की पहचान में बंधे रहने की बजाय वह यूपी के बड़े हिस्से में जाने जाएंगे।
ब्रिक्स समेमेलन: मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा, बताया आतंकवाद की जन्मभूमि

ब्रिक्स समेमेलन: मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा, बताया आतंकवाद की जन्मभूमि

आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उसे आतंकवाद के पोषण की भूमि करार दिया जिससे दुनिया भर के आतंकी मॉड्यूल जुड़े हैं। उन्होंने ब्रिक्स देशों के नेताओं से कहा कि वे इस खतरे से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करें।
नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद रोकने के लिए कानून लाएगी केरल सरकार

नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद रोकने के लिए कानून लाएगी केरल सरकार

केरल की एलडीएफ सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति में भाई-भतीजावाद को रोकने के लिए एक कानून लाने का निर्णय लिया है। औद्योगिक विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कुछ नियुक्तियों को लेकर हुए विवाद के चलते यह निर्णय लिया गया है।
राम न बन सकें तो कम से कम जटायु की भूमिका निभाएंः मोदी

राम न बन सकें तो कम से कम जटायु की भूमिका निभाएंः मोदी

लखनऊ के ऐशबाग मैदान में दशहरे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संदेश दिया है कि अनाचार, अत्याचार रूपी रावण को खत्म करने के लिए लोगों को अपने अंदर बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने रामायण में जटायु का जिक्र करते हुए कहा कि सीता हरण के दौरान रावण से संघर्ष कर अपने प्राण गंवाने वाला जटायु आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का पहला योद्धा था।
जम्मू कश्मीर: मुस्लिम परिवार बरसों से निभा रहा है दशहरा पर पुतला बनाने की परंपरा

जम्मू कश्मीर: मुस्लिम परिवार बरसों से निभा रहा है दशहरा पर पुतला बनाने की परंपरा

देश के मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू कश्मीर के हिंदू बहुल जम्मू क्षेत्र में विजय दशमी की तैयारियां उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार के बिना पूरी नहीं होतीं। यह परिवार पर्व के एक महिने पहले पहुंचकर पुतले बनाने के काम में लग जाता है जिन्हें जम्मू के अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के पंडालों में भी लगाने के लिए पूजा समितियां ले जाती हैं।
बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दो प्रमुख नेता

बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दो प्रमुख नेता

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व नेताओं का इधर-उधर होना जारी है। बसपा के दो प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव बृज लाल खाबरी के अलावा पूर्व मंंत्री ध्रुव राम है।