आज रेप केस में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को नौवीं कक्ष्ाा में ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में स्कूल से निकाल दिया गया था।
मीडियाकर्मी ने बताया, "हमलोग कर्फ्यू में ढील देने के बाद लोगों के विज़ुअल्स बना रहे थे। कि तभी डेरा सच्चा सौदा आश्रम के बाहर खड़े लोगों ने पत्थर और लाठी से हमलोगों पर हमला कर दिया। हमारा कैमरा और लाइव यू भी छीन ले गया। साथ ही गाड़ी में तोड़-फोड़ भी की।"
रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दोषी करार दिए जाने के बाद शुरू हुई हिंसा के एक दिन बाद हरियाणा सरकार ने शनिवार को जिले के पुलिस उपायुक्त को निलंबित कर दिया।
आरोप लगाया गया कि गुरमीत राम रहीम को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। हालांकि डीजी (जेल) ने इस बात से इनकार किया। बता दें कि हिरासत में लेने के बाद गुरमीत राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा खत्म कर दी गई थी।
राम रहीम 23 सितंबर, 1990 से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बने। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। शाह सतनाम के एक सतसंग में उन्हें संत घोषित किया गया और डेरा का उत्तराधिकार सौंपा गया।