भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से नई दिल्ली में शुरू हो गई। रविवार तक चलने वाली इस कार्यकारिणी में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
कपूरथला के अहलूवालिया राजवंश के वशंज टिक्का शत्रुजीत सिंह को फ्रांस का प्रतिष्ठित नाइट ऑफ लीजन ऑफ ऑर्नर से सम्मानित किया गया है। उन्हें फ्रांस की जीवन शैली और भारतीय संस्कृति के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने के लिए यह सम्मान मिला है।
शनिवार से शुरू होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है जिनमें कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के अलावा किसानों और गांव के लिए बजट में किए गए प्रावधानों पर चर्चा होगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के करीब 90 साल बाद संघ की शाखाओं में सर्वाधिक बढ़त साल 2015-16 में हुई। इसे लेकर संघ के नेता ही नहीं कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले 91 वर्षों से अपनी पहचान रही खाकी निकर को छोड़कर अब अपने स्वयंसेवकों के लिए भूरे रंग की पतलून को गणवेश के रूप में मान्यता दे दी है।
देश की शीर्ष उपभोक्ता अदालत ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के बारे में कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उसके मन में भारत के प्रति कोई प्यार और सम्मान नहीं है। उपभोक्ता अदालत ने यह भी कहा कि बैंक ने विदेश में फंसे एक दंपति के डेबिट कार्ड को चालू नहीं कर देश की साख को खतरे में डाला।
महाशिवरात्रि के त्यौहार से ठीक एक दिन पहले गुजरात में जारी किए गए हाई अलर्ट के मद्देनजर सोमनाथ मंदिर सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की चार टीमें तैनात की गई हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उम्र को लेकर उनपर तीखा प्रहार किया। स्मृति ने शनिवार को एक कार्यक्रम में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक एेसा नेता है जो अपने आप को युवा नेता बताता है लेकिन उसकी उम्र 50 साल के करीब है।
भोपाल में राज्य विधानसभा भवन के पास ही दुर्घटना के शिकार हुए युवक के प्रति पुलिस की असंवेदनशीलता और डॉक्टरी लापरवाही के चलते मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।