Advertisement

Search Result : "राहुल बोस"

मायावती ने  राजस्थान  सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

मायावती ने राजस्थान सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

राजस्थान में वन विभाग में वनपाल पद हेतु हो रही शारीरिक परीक्षा में महिला उम्मीद्वारों की भी शारीरिक पैमाइश का काम पुरूषों द्वारा कराये जाने की बसपा प्रमुख मायावती ने तीखी आलोचना की है। मायावती ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रकार की असंवेदनशीलता अति-निन्दनीय है। भाजपाशासित राज्य पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा कि क्या यही भाजपा की हिन्दू संस्कृति है जिसे वह आगे बढ़ाना चाहती है। उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी मायावती ने निशाना साधा जो गुरूवार को लखनऊ में आयोजित दलित सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
जेएनयू विवाद: राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे राहुल

जेएनयू विवाद: राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज राष्टपति प्रणब मुखजर्ी से मुलाकात करेंगे और जेएनयू विवाद तथा देश के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर छात्रों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाएंगे।
चर्चा : संवाद बिना नहीं संसद। आलोक मेहता

चर्चा : संवाद बिना नहीं संसद। आलोक मेहता

लोकतंत्र में असहमति् और प्रतिपक्ष अपरिहार्य है। भारी बहुमत के बावजूद सत्तारूढ़ पक्ष को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि मंत्री या अधिकारी निरंकुश न हो जाएं। इस दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के बजट सत्र से पहले प्रतिपक्ष के नेताओं के साथ्‍ा बैठक की सही पहल की है।
अभी तक जेएनयू घटना के लश्कर से जुड़ाव का सबूत नहीं: बस्सी

अभी तक जेएनयू घटना के लश्कर से जुड़ाव का सबूत नहीं: बस्सी

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को उचित ठहराते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने सोमवार को दावा किया कि कन्हैया ने परिसर में विवादित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रविरोधी नारे लगाए थे लेकिन पुलिस को अब तक जेएनयू की घटना का लश्करे तैयबा से जुड़ाव का सबूत नहीं मिला है।
जेएनयू विवाद: अमित शाह, राहुल गांधी ने एक दूसरे पर साधा निशाना

जेएनयू विवाद: अमित शाह, राहुल गांधी ने एक दूसरे पर साधा निशाना

जेएनयू विवाद को लेकर आज आरोप-प्रत्यारोप का दौर उस वक्त तेज हो गया जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रविरोधियों का समर्थन कर रहे हैं और भारत का एक और बंटवारा चाहते हैं। वहीं राहुल ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बांटने और नफरत फैलाने के एजेंडा पर अमल कर रही है।
कन्हैया की गिरफ्तारी पर जेएनयू में एकत्र हुए वाम और कांग्रेस नेता

कन्हैया की गिरफ्तारी पर जेएनयू में एकत्र हुए वाम और कांग्रेस नेता

जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी के आरोप में छात्र संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आयोजित एक विरोध सभा में विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा सचिव डी राजा के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जेएनयू परिसर पहुंचे। विरोध में हिस्सा लेकर नेताओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग की। इस बीच, सरकार ने जोर देकर कहा कि इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी को देशद्रोही गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने दिया जा सकता।
सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिला सोनिया और राहुल को राहत

सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिला सोनिया और राहुल को राहत

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले निचली अदालत में लंबित कार्यवाही निरस्त करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से आज इंकार कर दिया। लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में उच्च न्यायालय की चुनिन्दा टिप्पणियों को हटा दिया।
केरल में कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है: राहुल गांधी

केरल में कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आज केरल में कांग्रेस नेताओं से कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर लड़ें। वहीं राज्य के पार्टी नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से कहा है कि पश्चिम बंगाल में मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (सीपीएम) के साथ गठबंधन नहीं करें। केरल में पश्चिम बंगाल के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement