Advertisement

Search Result : "रूसी रक्षा मंत्रालय"

इस अमेरिकी कनेक्‍शन के कारण पीएम ने आपको कतार में खड़ा किया

इस अमेरिकी कनेक्‍शन के कारण पीएम ने आपको कतार में खड़ा किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर की रात देश में जब एक झटके से 500 और 1000 रुपये को चलन से बाहर करने का फरमान सुनाया था तो देश के बड़े तबके ने उन्हें काला धन के खिलाफ लड़ाई का चैंपियन माना था। मगर अब ऐसे सबूत सामने आने लगे हैं जो ये बताते हैं कि इसके पीछे दरअसल अमेरिका का कनेक्‍शन भी हो सकता है।
सेना में जब सीनियर ही चुनना है तो रक्षा मंत्री का क्या कामः पर्रिकर

सेना में जब सीनियर ही चुनना है तो रक्षा मंत्री का क्या कामः पर्रिकर

वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार कर बिपिन रावत को आर्मी चीफ बनाए जाने के सरकार के फैसले का रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जोरदार ढंग से बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि अगर वरिष्ठता पर ही फैसला करना होता तो रक्षा मंत्री का क्या काम होता, यह काम तो कंप्यूटर का होता। इस बीच सरकार ने संकेत दिया है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद अमेरिका की तर्ज पर नहीं होगा।
हैकिंग मामला : अमेरिका ने 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया

हैकिंग मामला : अमेरिका ने 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस की ओर से की गई कथित हैकिंग के जवाब में रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। हालांकि, व्लादिमीर पुतिन ने जवाबी कार्रवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि वह नये राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप के कदमों को देखेंगे।
कलमाड़ी का पद लेने से इनकार, मंत्रालय ने आईओए को कारण बताओ नोटिस भेजा

कलमाड़ी का पद लेने से इनकार, मंत्रालय ने आईओए को कारण बताओ नोटिस भेजा

आलोचनाओं से घिरे दागी खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ के आजीवन अध्यक्ष का पद ठुकरा दिया जबकि खेल मंत्रालय ने आईओए को उसके विवादित फैसले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री मारे गए

रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री मारे गए

सीरिया जा रहा एक रूसी सैन्य विमान आज काले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैनिकों के साथ नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जा रहे रेड आर्मी क्वायर के सदस्यों के साथ विमान में 92 लोग सवार थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सभी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
उपेक्षा का शिकार है उपभोक्ता मंत्रालय: पासवान

उपेक्षा का शिकार है उपभोक्ता मंत्रालय: पासवान

केंद्र व राज्य सरकारें उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को नजरअंदाज करती रही हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि देश के करोड़ों उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करने वाले इस मंत्रालय को जितनी तरजीह दी जानी चाहिए, उतनी नहीं मिल पाई है। पासवान नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद बोल रहे थे।
गृह मंत्रालय ने ई-कामर्स कंपनियों से साइबर सुरक्षा मजबूत करने को कहा

गृह मंत्रालय ने ई-कामर्स कंपनियों से साइबर सुरक्षा मजबूत करने को कहा

भाषा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डिजिटल भुगतान व ई-कामर्स कंपनियों से कहा है कि वे अपनी साइबर सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाएं ताकि आभासी दुनिया से किसी तरह के हमले को टाला जा सके।
रेल मंत्रालय ने आरएसी सीटों की संख्या बढ़ाई

रेल मंत्रालय ने आरएसी सीटों की संख्या बढ़ाई

रेल मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों के गैर - एलएचबी डिब्बों में सीट रद्द होने पर आरक्षण (आरएसी) के रूप में निर्धारित सीटों की संख्या में संशोधन करने का फैसला किया है। इस कदम से रेलों में अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा करने में मदद मिलेगी।
हेलीकॉप्टर डील: इटली की अदालत से फिनमैकेनिका के पूर्व प्रमुख की सजा निलंबित

हेलीकॉप्टर डील: इटली की अदालत से फिनमैकेनिका के पूर्व प्रमुख की सजा निलंबित

इटली की सर्वोच्च अदालत ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा रक्षा समूह फिनमैकेनिका के पूर्व प्रमुख ग्यूसेप्पे ओरसी को दी गई सजा निलंबित कर दी है। भारत को 12 लग्जरी हैलिकॉप्टरों की बिक्री में फर्जी लेखांकन और भ्रष्टाचार के मामले में ओरसी को इस साल की शुरूआत में सजा सुनाई गई थी।
माकपा का आरोप, भारतीय रक्षा बल अमेरिकी निगरानी में आ जाएंगे

माकपा का आरोप, भारतीय रक्षा बल अमेरिकी निगरानी में आ जाएंगे

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा देने के फैसले से भारत, अमेरिका का जूनियर सहयोगी बन जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा बल और रक्षा उत्पादन अमेरिकी निगरानी और नियंत्रण के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement