Advertisement

Search Result : "रोहतक की सुनारिया जेल"

जाट बहुल इलाकों में तनाव जारी, खट्टर से बदसलूकी

जाट बहुल इलाकों में तनाव जारी, खट्टर से बदसलूकी

हरियाणा के हिसार, हांसी और भिवानी शहरों में आज भी कर्फ्यू लगा हुआ है जबकि जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित रोहतक जिले में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक का दौरा किया जहां हिंसक स्थिति को रोकने में पुलिस की विफलता के विरोध में गुस्साए लोगों ने उनका घेराव किया।
सरकारों को झुकाने के बाद अब शांत हो रहा है हरियाणा

सरकारों को झुकाने के बाद अब शांत हो रहा है हरियाणा

हरियाणा में जाट समुदाय की आरक्षण की मांग की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री के अधीन एक समिति गठित करने की भाजपा की घोषणा के बाद आंदोलनकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी हटानी शुरू कर दी है और हिंसाग्रस्त राज्य में जनजीवन आज फिर से सामान्य होता नजर आया। कई दिनों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहने के बाद कैथल समेत कुछ शहरों में हालात सामान्य हो रहे हैं और अधिकारियों ने अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी स्थिति में आज उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद व्यक्त की है। अधिकारियों ने कैथल और इसके निकटवर्ती कस्बे कलायत से कल कर्फ्यू हटा लिया।
जाट आंदोलन: हरियाणा में जारी रही हिंसा, मृतकों की संख्या हुई 16

जाट आंदोलन: हरियाणा में जारी रही हिंसा, मृतकों की संख्या हुई 16

हरियाणा में आरक्षण के लिए आंदोलनरत जाटों ने आज भी कई जगहों पर हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया। भीड़ ने ताजा घटनाक्रम में सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करने के साथ ही कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी। आंदोलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 16 तक पहुंच गई है।
चर्चा : अपने हाथ क्यों जलाएं ?। आलोक मेहता

चर्चा : अपने हाथ क्यों जलाएं ?। आलोक मेहता

विरोध, प्रदर्शन, आंदोलन, लोकतंत्र में अनुचित नहीं माने जाते। लेकिन अपने खेत-खलिहान-घर-आंगन को सुरक्षित रखने के साथ मासूम बच्चों के स्कूलों, बीमार और घायलों का उपचार करने वाले अस्पतालों, गांव से कस्बों तक पहंुचाने वाली बसों अथवा जानमाल की सुरक्षा के लिए बनाए गए थानों को आग लगाने के बजाय सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी तो समाज की है।
जाट आंदोलन: रोहतक, भिवानी में कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश

जाट आंदोलन: रोहतक, भिवानी में कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश

हरियाणा में आरक्षण के मुद्दे पर जाटों का आंदोलन आज हिंसक रूप अख्तियार कर गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। हालात के बिगड़ने के मद्देनजर रोहतक और भिवानी में कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित रोहतक और भिवानी के कर्फ्यूग्रस्त शहरी इलाकों में हिंसा में लिप्त हो रहे लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं। हालात को काबू में करने के लिए सेना को भी रवाना कर दिया गया है।
छोटा राजन से है भारत सरकार का विशेष संबंध: नीरज कुमार

छोटा राजन से है भारत सरकार का विशेष संबंध: नीरज कुमार

दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार का दावा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का भारत सरकार से एक विशेष संबंध है। लंबे समय से फरार चल रहे अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन को पिछले साल नवंबर में बाली से निर्वासित कर भारत लाया गया था। कभी दाऊद का सहयोगी रहा छोटा राजन इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।
27 फरवरी को रिहा होंगे संजय दत्त

27 फरवरी को रिहा होंगे संजय दत्त

सन 1993 के मुंबई बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में पुणे की येरवडा जेल में बंद फिल्म अभिनेता संजय दत्त 27 फरवरी को रिहा कर दिए जाएंगे।
रोहतक सामूहिक दुष्कर्म के सात दोषियों को सजा-ए-मौत

रोहतक सामूहिक दुष्कर्म के सात दोषियों को सजा-ए-मौत

पिछले साल रोहतक के बहुअकबरपुर में एक नेपाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में स्‍थानीय अदालत ने सात दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। युवती का शव 4 फरवरी को बहुअकबरपुर के पास खेतों में क्षत-‌विक्षत अवस्‍था ‌में मिला था और उसके साथ नौ लोगों द्वारा बलात्कार की पुष्टि हुई थी। इन दोषियों में से एक ने आत्महत्या कर ली थी जबकि एक आरोपी नाबालिग है।
पिंकी की वजह से हुआ कंवर संधू पर राजोआणा का हमला

पिंकी की वजह से हुआ कंवर संधू पर राजोआणा का हमला

पंजाब के हाई प्रोफाइल आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआणा द्वारा पटियाला सेंट्रल जेल के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार कंवर संधू पर हमला किए जाने के बाद दो जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि शनिवार को राजोआणा ने संधू पर उस समय वार किया जब वह जेल में उसका इंटरव्यू करने गए थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement