शुरुआती मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच अब अपनी जीत की लय बरकरार रखी है। मंगलवार को हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरविल्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
आईपीएल-8 की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही मुंबई इंडियंस ने एक और कमजोर टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराकर बची-खुची इज्जत सहेजने की कोशिश की है। अब उसके सात मैचों में चार अंक हो गए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल ने मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। पप्पू यादव लगातार पार्टी के विरोध में बयांन देते रहे है।
एक अदद जीत को तरस रही मुंबई इंडियंस ने आज राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के समक्ष सात विकेट पर 209 रन का इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया कि किसी भी विपक्षी टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल था। बेंगलुरू 20 ओवर में 191 रन ही बना सकी।
चेन्नई सुपरकिंग्स अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई लगातार तीसरा मैच जीत चुकी है जबकि अपना चैथा मैच खेल रही मुंबई को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी प्रमुख लालू यादव के उत्तराधिकारी को लेकर साफ किया है कि उतराधिकारी का फैसला जनता करती है। यादव ने कहा कि लालू जी को इस बात को समझना चाहिए कि यह राजतंत्र नहीं है कि उन्होने वारिस का फैसला कर लिया। लोकतंत्र में राजनीतिक वारिस का फैसला जनता करती है।
शाहरूख खान और काजोल रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में एक बार फिर साथ आएंगे नजर। पर्दे पर सबसे सफल मानी जाने वाली जोड़ी शाहरूख खान और काजोल को एक बार फिर अपनी फिल्म दिलवाले के जरिए दर्शकों के सामने लाने जा रहे निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म प्रदर्शित होगी।
भारत के नामचीन फैशन डिजायनरों में शुमार रितु कुमार, रोहित बल और सब्यसाची समेत लगभग 25 मशहूर डिजायनर मुंबई में हुए अमेजन इंडिया फैशन वीक के 25वें संस्करण के समापन पर साथ आए।