उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के भीतर हुई कलह की बात सभी जानते हैं। लेकिन अब भी यह तनाव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सपा नेता शिवपाल यादव ने आज फिर अखिलेश यादव को खरी-खरी सुनाई।
बीफ खाने की वीडियो को लेकर शुरु हुए विवादों के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी सफाई पेश की है। काजोल ने ट्वीट कर यह साफ कहा कि उनके वीडियो में जिस 'बीफ' की बात कही गई वह 'मिसकम्यूरनिकेशन' था। काजोल ने कहा कि यह भैंस का मांस था, बीफ नहीं।
दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आ रहा है। अब कुमार विश्वास के द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर जामियानगर से विधायक अमानतुल्ला खान ने विश्वास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं केजरीवाल सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा विश्वास का समर्थन करते नजर आए।
अभिनेता विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में आज के पीढ़ी के स्टार नहीं पहुंचे। गुजरे जमाने के कुछ चुनिंदा कलाकारों और निर्माताओं को छोड़कर आज का कोई बड़ा स्टार वर्ली के श्मशान घाट में नहीं दिखा।
दिल्ली नगर निगम में भाजपा को तीसरी बार बहुमत मिलना एक बड़ी कामयाबी है। विधानसभा चुनाव में 3 विधायकों पर सिमटी भाजपा के लिए यह डगर आसान नहीं थी। यह दिल्ली में भाजपा के नए चेहरों और नई रणनीति की जीत है। उधर, आम आदमी पार्टी विधानसभा की जबरदस्त जीत के बाद जनता की जबरदस्त नाराजगी का शिकार हो गई है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गले में भगवा रंग पहनने वालों को पुलिस की पिटाई करने और थानों पर बलवा करने का लाइसेंस मिल गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने वीवीपीएटी के मामले पर आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में वीवीपीएटी मशीन के इस्तेमाल से जुड़ी आम आदमी पार्टी की याचिका खारिज कर दी है।
भाजपा ने नरेला से निगम चुनाव की अपनी उम्मीदवार सविता खत्री को कथित तौर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के प्रचार के आरोप के बाद पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले संदीप कुमार के प्रचार में शामिल होने से भाजपा ने इनकार किया था लेकिन वीडियो वायरल होने के चलते भाजपा को यह फैसला लेना पड़ा है।