मशहूर वकील राम जेठमलानी ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। बतौर क्रिमिनल लॉयर वो इंडिया के सबसे बड़े वकील हैं। वो कहते हैं कि लोग क्रिमिनल लॉयर को बिना किसी नैतिकता के समझते हैं पर इसको देखने का दूसरा नजरिया भी है। राम जेठमलानी की जिंदगी निस्संदेह तमाम फिल्मों और कथाओं को जन्म देगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू के बीच चल रहे झगड़े ने कांग्रेस नेतृत्व को परेशान कर रखा है। वीरभद्र चाहते हैं कि सुख्खू को हटाया जाए।
स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की फांसी के 86 साल बाद उन्हें बेगुनाह साबित करने के लिए एक पाकिस्तानी वकील लाहौर हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने पिछले काफी सालों से चल रही अदालती लड़ाई जीत ली है। यह अदालती लड़ाई अभिनेता के मुंबई पाली हिल्स में स्थित प्रॉपर्टी को लेकर पिछले 11 साल से जारी थी।