मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थान्हवला ने कहा कि राज्य सरकार त्रिपुरा के राहत शिविरों में रह रहे उन ब्रू शरणार्थियों की वापसी का स्वागत करेगी जो राज्य के प्रामाणिक निवासी हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उन्हें हाल के राज्य विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को मिली जीत पर बधाई दी। नए अमेरिकी प्रशासन के आने के बाद से दोनों नेताओं ने यह तीसरी बार टेलीफोन पर बातचीत की है।
राजस्थान विधानसभा में आज भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने अपनी ही सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि रिसर्जेंट राजस्थान के दौरान कोटा में 16 उद्योग लगाने के लिए सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर हुए थे, लेकिन उनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतरा।
अपनी स्थापना के 85 साल पूरे कर चुके राष्ट्रपति भवन को विरासत स्थल का दर्जा मिलने के बाद पहली बार हेरिटेज कंजर्वेशन प्लान (विरासत संरक्षण योजना) के तहत यहां काम शुरू किया गया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2022 सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाएंगे। अखिलेश समाजवादी पार्टी की हार के बाद आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज कराकर स्वदेश लौट आई है। उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी थे। सोनिया इलाज कराने के लिए कहां गई थी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि वे इलाज के लिए अमेरिका गई थी।
तेलंगाना सरकार ने आज विधानसभा में बताया कि वह 2007 के मक्का मस्जिद बम विस्फोट मामले के आरोपी स्वामी असीमानंद की जमानत निरस्त कराने के लिए कदम उठायेगी। मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (एमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सरकारी कार्यालयों में पालीथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाते हुए सभी शासकीय दफ्तरों, अस्पतालों और स्कूल कालेजों में पान, गुटखे और तम्बाकू के सेवन पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिये।
महाराष्ट्र विधानसभा में गत सप्ताह बजट पेश किये जाने के दौरान हंगामा करने के कारण विपक्षी दल कांग्रेस और राकांपा के 19 विधायकों को सदन से नौ महीने के लिए आज निलंबित कर दिया गया।
भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि पार्टी गुजरात में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने का दांव खेल सकती है।