हिन्दी उत्सव- हिन्दी दिवस- पखवाड़ा। राष्ट्रभाषा की गौरव गाथा और जयकार। संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी की मान्यता के लिए प्रधानमंत्रियों द्वारा सौ-सौ करोड़ तक खर्च की घोषणाएं। दुनिया के 130 विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था। बॉलीवुड से दक्षिण भारत ही नहीं यूरोप, अमेरिका, एशिया ही नहीं अफ्रीका में भी हिन्दी फिल्मों और गानों की गूंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पहले जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी को सही गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के संकल्प, संघर्ष, वायदे और एक हद तक उपलब्धियां भी। लेकिन असलियत में भारत की तरक्की के साथ हिन्दी को समुचित महत्व कहां मिल पाया है?
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि आयुर्वेद के प्रमोटर आचार्य बालकृष्ण देशभर के शीर्षस्थ अमीरों में शामिल हो गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट- 2016 में अमीर आदमियों की कतार में आचार्य बालकृष्ण को 25 वां स्थान मिला है। आचार्य बालकृष्ण रामदेव के सबसे भरोसेमंद शख्स हैं।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का दावा है कि उसने देश के 17 राज्यों में सर्वेक्षण कराया है और पाया है कि मुसलमानों और इसाइयों के दबाव के चलते हिंदू अपना घर-बार और संपत्ति छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इस साल पहली जुलाई को विहिप ने सर्वेक्षण शुरू कराने का ऐलान किया था और एक महीने में बंगाल में यह काम पूरा कर लेने का दावा किया है। विहिप नेताओं के अनुसार, हर गांव, हर शहर और कस्बे के गली-मोहल्लों में सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के आंकड़ें शनिवार को कोलकाता में जारी किए जाएंगे। विहिप ने हिंदुओं के पलायन के मद्देनजर सरकार से आयोग बनाने की मांग की है।
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित सैंगसोम 6 रेड स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वले पहले भारतीय बने जब उन्होंने आज बैकाक में सेमीफाइनल में चीन के डिंग जुनहुई के खिलाफ शिकस्त के बाद कांस्य पदक हासिल किया।
इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने शिक्षक दिवस से पूर्व अपने स्कूली दिनों का याद किया। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान ने माना कि उनकी एक शिक्षिका पर उनका दिल आ गया था।
बहुप्रतीक्षित पुस्तक मेला इस बार 7 जनवरी 2017 से 15 जनवरी 2017 तक प्रगति मैदान में होगा। विश्व पुस्तक मेले का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। किताबों के सालाना जश्न के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सिंगापुर में 13 भारतीय जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है। सिंगापुर सरकार इस मच्छर जनित रोग से पीडि़त मरीजों की बढ़ती संख्या से जूझ रही है।
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति ने 16 से 18 सितंबर तक स्पेन के खिलाफ होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले आफ मुकाबले के लिए लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की युगल जोड़ी को बरकरार रखा है।
एक बार फिर ओलंपिक में पदक जीतने में नाकाम मुक्केबाज विकास कृष्ण ने कहा कि अब उनका लक्ष्य अगले साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाला पहला भारतीय मुक्केबाज बनना है।