अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के ऐसे 21 हुनरमंद हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है जिन्होंने विगत कई वर्षों से प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। अवार्ड पाने वालों में अभिनेता, संगीतकार, खिला़ड़ी और समाजसेवी नवोन्मेषक शामिल हैं।
अवधनारायण मुद्गल शीर्षक कहानी की शुरुआत 28 फरवरी 1936 को आगरा के ऐमन्पुरा में उनके जन्म से हुई। शिक्षा शास्त्री और साहित्य रत्न के अलावा मानव शास्त्र में एम.ए. की डिग्री लेने वाले अवध जी के बारे में कम लोग जानते हैं कि वह प्रगतिशील साहित्य के गहन अध्येता थे। गोर्की, चेखव, मार्क्स, एंगल्स और लेनिन के साथ साथ वह भारतीय दर्शन और पुरा कथा साहित्य के भी मर्मज्ञ थे।