भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार से अपनी संसदीय पारी की शुरुआत कर दी है। आज उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।
जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई एवं आसपास के इलाकों में दही हांडी समारोह के दौरान मानव पिरामिड बनाने के दौरान हुई दुर्घटना में दो ‘गोविंदाओं’ की मौत हो गई जबकि 117 ‘गोविंदा’ घायल हो गए।
बिहार में सियासी ड्रामा चरम पर है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इस्तीफा देते हुए गठबंधन तोड़ा तो वहीं विपक्षी दल भाजपा ने उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया। नीतीश का शपथ ग्रहण गुरुवार को शाम 5 बजे होना तय हुआ था, लेकिन शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे हो गया। इस तरह नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस खेहर ने संसद के केंद्रीय हाल में शपथ दिलाई। इसके बाद सम्मान में उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल करते हुए दस नये चेहरों को शामिल किया वहीं दो राज्य मंत्रियों की पदोन्नति करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्राी नियुक्त किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक कल राजधानी में होगी। बैठक में पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है और 19 मार्च को मुख्यमंत्री सहित नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।