गोरक्षा के नाम पर हमले और तेज होते जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के सिरसा खदारपुर गांव में गोरक्षा दल के लोगों ने गौ तस्कर समझकर दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
केंद्र सरकार ने 2017 में किए गए सर्वे के बाद स्वच्छ शहरों की सूची पेश की है उसमें कुछ शहरों को निचले पायदान पर रखा गया है। वहीं कुछ शहरों को एक-दो सालों के अंतराल में ही शीर्ष स्थान में शामिल किया गया है। सरकार के मापदंडों के आधार पर शहरों का क्रम विकास के पैमाने को अवश्य परिभाषित कर रहा है लेकिन कुछ खास शहरों का पीछे रह जाना कुछ सवाल भी पैदा कर रहा है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और आरएसएस को महिला विरोधी बताया है। खुद को सच्चा हिंदू बताते हुए उन्होंने कहा भाजपा भगवान राम के साथ मां सीता का नाम नहीं लेती।
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने करियर का 10वां बार्सिलोना खिताब जीत लिया है। राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन जीतने के साथ ही एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने महापुरूषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर दी जाने वाली 15 सार्वजनिक छुटिटयां आज रद्द कर दीं। अब एेसी तिथियों पर छात्रों को महापुरूषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।
भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर सोमवार को आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है।
जिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन धार्मिक आडंबर और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष में बीता दिया, उनकी शोभायात्रा के नाम भी सहारनपुर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई।
चीन ने अरुणाचल प्रदेश के छह इलाकों के नाम बदलने के अपने फैसले को अपना कानूनी अधिकार बताया है। चीन का दावा है कि वह नाम बदल सकता है क्योंकि इस राज्य का एक हिस्सा 'दक्षिणी तिब्बत' है।
कोलकाता रचनात्मकता में हमेशा आगे रहता है। लेकिन लगता है इस बार यह रचनात्मकता कुछ विवाद भी पैदा कर सकती है। हावड़ा मैदान से बंकिम सेतु तक मेट्रो ने टनल बनाई है। वैसे किसी टनल का नाम नहीं होता है लेकिन जब मामला अलग हो तो नाम भी अलग ही होना चाहिए।