देश भर में ‘एक राष्ट्र एक टैक्स’ प्रणाली के तहत आज से लागू हुए जीएसटी का असर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) पर भी देखने को मिला है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को वाहनों पर जीएसटी दरों का पूरा लाभ दे रही है।
आज आधी रात से देश में ‘एक राष्ट्र, एक कर’ लागू हो जाएगा। देशभर में जीएसटी लागू करने के लिए सरकार ने आज संसद के सेंट्रल हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है।
इस बार हॉलिवुड के प्रतिष्ठित ऑस्कर की लिस्ट में 57 देशों के 774 नए सदस्य हैं, जो रिकॉर्ड संख्या है। इससे पहले ऑस्कर की तरफ से 683 लोगों को इनवाइट किया गया था।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
एक ओर जहां पूरा विश्व 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बिहार सरकार इस कार्यक्रम में रुचि लेती नजर नहीं आ रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इसे ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया है और इस कार्यक्रम में भाग न लेने की बात कही है।
अमरेकिन बिजनस पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तीन भारतीय अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है।
बेनामी संपत्ति मामले में फंसीं मीसा भारती ने आज एक बार फिर आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हुईं। विभाग ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ समन जारी किया था।