सऊदी अरब में एक शिया माैलवी को फांसी दिए जाने पर खाड़ी देशों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। ईरान की राजधानी तेहरान में गुस्साई भीड़ ने सऊदी अरब के दूतावास को आग लगा दी।
सऊदी अरब में शिया मौलवी शेख निम्र अल-निम्र समेत 47 कैदियों को मौत की सजा दी गई है। मौत की सजा पाने वाले लोगों में एक शिया मौलवी भी शामिल है जिसने 2011 की अरब क्रांति के दौरान मुख्य भूमिका निभाई थी।
राजस्थान पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उमराव सालोदिया नेेे अपने साथ भेदभाव से दुखी होकर धर्म परिवर्तन कर लिया और इस्लाम अपना लिया है। अपनी उपेक्षा से दुखी होकर उन्होंने वीआरएस लेने का भी फैसला किया है। 6 महीने बाद रिटायर हो जा रहे सालोदिया ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर चीफ सेक्रेटरी नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में योग गुरू रामदेव को भाषण देने के लिए आमंत्रित करने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) ने रामदेव को बुलाने का स्वागत किया है जबकि वामपंथी छात्र संगठन इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।
योग गुरू रामदेव ने आज संकेत दिया कि वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का अपना दौरा रद्द कर सकते हैं, जहां उन्हें मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं विश्वविद्यालय ने एक छात्र समूह की आमंत्रण वापस लेने की मांग ठुकरा दी है।
धर्मनिरपेक्षता की धारणा पर कुछ हद तक सवाल खड़े करते हुए संविधान दिवस (26 नवंबर 2015) के आयोजन ने इस बहस को एक बार फिर से खड़ा कर दिया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उस दलील को दोहराया जिसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार अर्से से उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता शब्द की विकृत परिभाषा का उपयोग समाज में तनाव उत्पन्न कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन दिनों वन एशिया अवधारणा को जोरशोर से आगे बढ़ाया जा रहा है जबकि स्वामी विवेकानंद ने आज से 100 साल पहले ही इस संकल्पना को पेश किया था। मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने आतंकवाद को धर्म से अलग करने की जरूरत पर जोर दिया।
पंजाब के चार जिलों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ता देख सेना को तैनात कर दिया गया है। बीते एक सप्ताह से सिखों के पवित्र गंथ्र गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर पंजाब में तनाव और हिंसा का माहौल बना हुआ था। इस मामले में सबसे पहले हुई घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
गुरू ग्रंथ साहिब के अनादर को लेकर अभी पंजाब में हिंसा थमी भी नहीं थी कि फिरोजपुर में फिर से ऐसी घटना घट गई। कोटकपूरा के गांव बुर्ज जवाहरसिंह वाला के बाद कल फिरोजपुर जिले के एक गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने पवित्र ग्रंथ के कुछ पन्ने कथित रूप से फाड़ डाले जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।