Advertisement

Search Result : "शीर्ष अमेरिकी सीनेटर"

अमेरिकी विशेषज्ञ ने पाक सेना को माना तालिबान का गॉडफादर

अमेरिकी विशेषज्ञ ने पाक सेना को माना तालिबान का गॉडफादर

पाकिस्तानी सेना को तालिबान का गॉडफादर बताते हुए अमेरिकी विदेश नीति के एक विशेषज्ञ ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी कि जब तक पाकिस्तानी सेना और उसके नजरिये की जांच तथा इसमें सुधार नहीं किया जाएगा, तब तक अफगानिस्तान से अपने बलों को हटाने वाले अमेरिका को रणनीतिक विफलता का सामना करना पड़ेगा।
अमेरिका में वैज्ञानिक-इंजीनियर भेजने वाला भारत शीर्ष एशियाई देश

अमेरिका में वैज्ञानिक-इंजीनियर भेजने वाला भारत शीर्ष एशियाई देश

प्रवासी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अमेरिका भेजने वाले एशियाई देशों में भारत शीर्ष स्थान पर है। एशिया से अमेरिका जाने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की कुल 29.6 लाख की आबादी में से 9.5 लाख लोग अकेले भारत के हैं। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई है।
पापा को मिस करती हैं प्रियंका

पापा को मिस करती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के पहले अमेरिकी टीवी धारावाहिक क्वांटिको को बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके काम को मिल रही सराहना को देखते हुए उन्हें खुशी भी है और वह अपने पिता को मिस भी कर रही है।
अपू त्रयी एशिया की शीर्ष फिल्मों में

अपू त्रयी एशिया की शीर्ष फिल्मों में

सत्यजीत रे की अपू त्रयी फिल्में एशिया की सर्वश्रेष्ठ पांच फिल्मों में शामिल की गई हैं। इसकी घोषणा आज यहां बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में की गई।
अफगानिस्तान में अस्पताल पर अमेरिकी हमला, 19 की मौत

अफगानिस्तान में अस्पताल पर अमेरिकी हमला, 19 की मौत

अफगानिस्तान के कुंडूज शहर में आज एक अस्पताल पर अमेरिकी हवाई हमले में 19 लोग मारे गए। इस बमबारी की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा करते हुए इसे अक्षम्य और संभवत: आपराधिक भी बताया है।
अमेरिकी दौरा संपन्न, पीएम मोदी स्वदेश रवाना

अमेरिकी दौरा संपन्न, पीएम मोदी स्वदेश रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड और अमेरिका की हफ्ते भर की यात्रा के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। मोदी ने भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया, मेरे अमेरिकी दौरे ने हमारे संबंधों की विशिष्ट गहराई और विविधता जाहिर की। मुझे कई कार्यक्रमों में शामिल होने का सुअवसर मिला, जिनमें से प्रत्येक ने कई सकारात्मक नतीजे दिए। इनका भारत को लाभ मिलेगा। अपने शानदार स्वागत और आतिथ्‍य सत्कार के लिए उन्‍होंने अमेरिकी जनता को धन्‍यवाद दिया है।
युकी शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब, सोमदेव फिसले

युकी शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब, सोमदेव फिसले

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने काओसियुंग एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के कारण एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में 21 पायदान की लंबी छलांग लगाई जिससे वह अपने कॅरिअर में पहली बार शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब पहुंच गए हैं।
एस्ट्रोसैट का सफल प्रक्षेपण, साथ ले गया 4 अमेरिकी उपग्रह

एस्ट्रोसैट का सफल प्रक्षेपण, साथ ले गया 4 अमेरिकी उपग्रह

अपनी पहली अंतरिक्ष वेधशाला एेस्ट्रोसैट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर भारत अंतरिक्ष वेधशाला रखने वाले कुछ चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है। एस्ट्रोसैट अपने साथ छह विदेशी उपग्रहों को भी कक्षा में स्थापित करने के लिए भेजा गया है। यह पहली बार है, जब भारत ने अमेरिकी उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement