उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार नई दिल्ली आए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।
कल देर रात हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो लाइम लाइट में नहीं रहते लेकिन काम अच्छा करते हैं। इन संकेतों को कानपुर की महाराजपुर सीट से छह बार विधायक रह चुके सतीश महाना के रूप में समझा गया है।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम चुनने के लिए अधिकृत कर दिया। वह संबंधित राज्यों के पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा कर इस पर फैसला करेंगे। यह प्रक्रिया होली के बाद पूरी की जाएगी।
यूपी में मोदी मैजिक तो था ही, भाजपा अध्यक्ष के अमित शाह के यूपी प्रवास ने भी वहां भाजपा के बनवास को खत्म करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि भाजपा पर अमित शाह ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अब सब अमित शाह का भी लोहा मान रहे हैं।
उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों को देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने जाति, धर्म के बंधन से ऊपर उठकर विकास और विकासवादी सरकार के लिए वोट दिया है और मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता के रूप में सामने आए हैं। शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों पर जनता की मुहर है जिसके कारण उत्तरप्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले में आज सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मोदी ने मंदिर के पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए जलाभिषेक किया। मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी में से एक हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पाटीदार समुदाय अब भी विरोध कर रहा है। अमित शाह को उनके अपने ही राज्य गुजरात में सोमवार रात अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। जब उनका काफिला सोमनाथ जा रहा था तो जूनागढ़ के केशोद के पास उन पर अंडे फेंके गए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन भाजपा में शामिल हो गए है। रविवार को रविकिशन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश में हुए दो चरणों के मतदान के बाद लगातार प्रदेश के अन्य इलाकों में प्रचार कार्यक्रम में जुट गए हैं। शाह जब भी लखनऊ में रूकते हैं सुबह पार्टी कार्यालय जरूर पहुंचते हैं और वहां से प्रदेश के अन्य इलाकों में जहां मतदान होना है वहां की स्थिति का जायजा लेते हैं। उसके बाद अपनी आगे की यात्रा के लिए निकल लेंते हैं।