कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महान राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम को नमन किया। उनका 1986 में निधन हो गया था।
विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत की।
सहारनपुर जिले के सब्बीरपुर से बसपा प्रमुख मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर भारी पथराव और गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं, इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।
आल इंडिया किसान सभा का कहना है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना के तहत घोटाला किया जा रहा है। सभा का कहना है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली को किसानों के बकाया दावो के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अंतिम दो चरणों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सभा स्थल पर भीड़ नहीं जुट पाने के कारण समय में बदलाव करना पड़ा।
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुए 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह में 'इन मेमोरियम' में ओमपुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रैमी और टोनी अवॉर्ड के लिए नामित गायिका और गीतकार सारा बेइरेलेस ने ओमपुरी को याद करते हुए उनके लिए एक संगीतमय प्रस्तुति भी दी।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचार से दूर रखा जाना भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए काफी पीड़ादायक है। उन्होंने स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम नहीं देख कर आश्चर्य जताते हुए पटना में कहा कि उन्हें प्रचारकों की सूची से बाहर रखा है। पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई है। फिर भी वह पार्टी को शुभकामनाएं देते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण में पश्चिमांचल के 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर आज छिटपुट घटनाओं के बीच औसतन करीब 64 प्रतिशत वोट पड़े। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने मतदान संपन्न होने के बाद आज देर शाम लखनऊ में यह जानकारी दी।