प्रख्यात गणितज्ञ जॉन नैश की कार हादसे में मौत हो गई। नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी गणितज्ञ नैश और उनकी पत्नी एलेसिया न्यूजर्सी में एक हादसे का शिकार हुए। नैश को सिजोफ्रेनिया होने के बावजूद उन्हें नोबल मिला और उनके जीवन पर हॉलीवुड में ए ब्यूटीफूल माइंड नाम से फिल्म भी बनी थी।
करीब 42 सालों से जिंदा लाश की तरह केईएम अस्पताल के वॉर्ड नंबर 4 में भर्ती अरुणा शानबाग की मौत हो गई। तीन दिन पहले उन्हें निमोनिया के चलते आईसीयू में रखा गया था।
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया है। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने तिरूमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
कविता संग्रह हवा में हस्ताक्षर के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कवि, चिंतक और जाने माने साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का दिल्ली में हद्यगति रुक जाने से निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
भारत के नामचीन फैशन डिजायनरों में शुमार रितु कुमार, रोहित बल और सब्यसाची समेत लगभग 25 मशहूर डिजायनर मुंबई में हुए अमेजन इंडिया फैशन वीक के 25वें संस्करण के समापन पर साथ आए।
सरकार ने छोटे शहरों एवं कस्बों तक एमएफ रेडियो की सेवाएं पहुंचाने की योजना बनाई है। अगले दो साल में कई स्थानों पर सैकड़ों रेडियो स्टेशन खोलने को हरी झंडी दे दी गई है। सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यहां यह जानकारी दी।
सिंगापुर के संस्थापक जनक ली क्वान यू का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आधी सदी से अधिक समय तक देश की राजनीति में अपना प्रभुत्व बनाए रखा और पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को एक वैश्विक व्यापार एवं वित्तीय शक्ति में तब्दील कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन येव की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ऐसा दूरदर्शी नेता बताया जिन्होंने 1965 में अपने देश की स्वतंत्रता के बाद उसे आज विश्व के सबसे समृद्ध देशों में शुमार करने में अहम भूमिका निभाई।