रेल का चक्का दौड़ाने में पुरूषों से कम नहीं हैं महिलाएं कभी घर की चौखट से बाहर नहीं निकलने वाली महिलाएं अब भारतीय रेल का चक्का दौड़ाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।
पंजाब में अनाज मंडियों का दौरा कर लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में किसानों की दुर्दशा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया जिससे सदन में भारी हंगामा हुआ और सदन की बैठक कुछ मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान हुई किसान की खुदकुशी के मामले में दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नयी दिल्ली क्षेत्र के जिलाधिकारी को सौंप दी है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में गजेंद्र की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। आगे की जांच अब नयी दिल्ली के जिलाधिकारी करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के दौरे पर निकल गए। इस दौरान राहुल राज्य के प्रमुख अनाज बाजारों में जाएंगे जहां किसानों से बातचीत करेंगे।
सीताराम येचुरी भारतीय वामपंथी आंदोलन के एक जाने-माने चेहरा हैं। हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, बांग्ला भाषा में मजबूत पकड़ रखने के साथ एक-दो और भाषाओं के ज्ञाता है 62 वर्षीय येचुरी। मिलनसार स्वभाव वाले इस मृदुभाषी वाम नेता के कंधों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गहरे संकट में फंसी नाव को निकालने की जिम्मेदारी है।
स्नातक और कानून के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप झेल रहे दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने खुद पर लग रहे सभी आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह आम आदमी पार्टी (आप) की छवि धूमिल करने की भाजपा की साजिश है।
कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के गृहमंत्री को सूचनाएं देर से मिलती हैं जबकि प्रधानमंत्री को पहले। ऐसे में यह माना जाए कि अगर देश में कुछ आपदा आती है तो प्रधानमंत्री कार्यालय गृहमंत्रालय को सूचित करेगा।
पश्चिम बंगाल में शनिवार को नगर पालिकाओं के लिए मतदान शुरू होने के बाद बर्धमान जिले में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि उत्तरी 24 परगना जिले में गोली लगने के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया। पूरे पश्चिम बंगाल में शनिवार को 91 नगर पालिकाओं के लिए मतदान हो रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दायर आपराधिक मानहानि की एक शिकायत पर आरोप तय करने के मुद्दे पर बहस के लिए 29 अप्रैल की तारीख तय कर दी।