अमेरिका में भारत के नए राजदूत अरूण कुमार सिंह ने अपने दस्तावेजों की प्रतियां विदेश मंत्रालय के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल के कार्यालय में पेश करने के बाद औपचारिक तौर पर अपना पदभार संभाल लिया।
अमेरिका ने कई गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए आज मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अमेरिका का मानना है कि बदलाव लाने के लिए शांतिपूर्ण प्रयास करने वाले सरकार विरोधी नहीं हैं और न ही वे राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बावजूद इंडोनेशिया में दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक समेत सात लोगों को मृत्युदंड दिया। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंडोनेशिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।
युवाओं की पसंदीदा फिल्म कल हो न हो की लोकप्रियता इतने सालों बाद भी कायम है। इस फिल्म के प्रसिद्ध शीर्षक गाने पर जर्मनी के राजदूत माइकेल स्टाइनर, उनकी पत्नी एलीस स्टाइनर और भूतपूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अभिनय किया है।
संयुक्त राष्ट्र में सऊदी अरब के राजदूत ने कहा कि यमन में हुती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की अगुवाई में चलाया गया हवाई हमला बहुत सफल रहा और लक्ष्यों से आगे तक इसे अंजाम दिया गया।
अमेरिका और उसके मित्र पश्चिमी देशों तथा ईरान के बीच परमाणु फ्रेमवर्क करार के रूप में संबंधों की बर्फ पिघलने का फायदा उठाने के लिए पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले ज्यादा फुर्तीला कूटनीतिक फुटवर्क दिखाया है।
भारत ने चुनाव जीतने का अपना प्रभावशाली रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए आर्थिक एवं सामाजिक मामलों की संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के चार अनुषांगिक निकायों में चुनावों में जीत हासिल की है।
पाकिस्तान ने आज चेताया कि अगर उसके करीबी सहयोगी सऊदी अरब की क्षेत्रीय अखंडता पर कोई खतरा पैदा होता है तो वह इसका कड़ा जवाब देगा। इस्लामाबाद ने हालांकि संघर्षरत यमन में हवाई हमले कर रहे सउदी अरब के सैनिक सहयोग के आग्रह पर कोई फैसला नहीं किया।