Advertisement

Search Result : "सपना फिर टूटा"

डीडीसीए को हाईकोर्ट की दो टूक, एक करोड़ जमा करो फिर होगा टेस्ट

डीडीसीए को हाईकोर्ट की दो टूक, एक करोड़ जमा करो फिर होगा टेस्ट

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) पर मंगलवार को एक साथ दो-दो गाज गिरी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में शर्त रखी है क डीडीसीए को बकाया मनोरंजन कर 24.45 करोड़ रुपये में से कम से कम एक करोड़ रुपये जमा करना होगा, तभी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टेस्ट मैच हो सकता है। उधर, दिल्ली सरकार ने भी यह सिफारिश कर डीडीसीए की मुश्किलें बढ़ा दी कि बीसीसीआई द्वारा इस संस्‍था को निलंबित कर देना चाहिए। साथ ही सरकार ने इसकी जगह पेशेवर क्रिकेटरों की अंतरिम ‌समिति नियुक्त करने की सिफारिश की है।
नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषियों को फांसी की मांग फिर खारिज

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषियों को फांसी की मांग फिर खारिज

बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्‍याकांड में दिल्‍ली सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की दिल्ली सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है।
आर.के. सिंह ने फिर दिखाए तेवर, मनोज तिवारी भी कतार में

आर.के. सिंह ने फिर दिखाए तेवर, मनोज तिवारी भी कतार में

बिहार में चुनावी पराजय के बाद भाजपा में बवाल थम नहीं रहा। आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी की रणनीति में खामी होने की बात कही जबकि असंतुष्ट सांसद आर.के. सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं की उस मांग का समर्थन किया जिसमें उन्होंने हार की जवाबदेही तय करने की बात कही है।
बिहार इफेक्टः शेयर बाजार धड़ाम, रुपये ने लगाया गोता

बिहार इफेक्टः शेयर बाजार धड़ाम, रुपये ने लगाया गोता

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग की करारी हार के बाद पहले कारोबारी दिन बॉम्बे शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 608 अंक टूटकर 26,000 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 180 अंक टूटकर 7,800 के स्तर से नीचे आ गया।
चर्चित शो ‘24’ में फिर अनिल कपूर

चर्चित शो ‘24’ में फिर अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही टीवी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिट रहे शो ‘24’ के भारतीय संस्करण के अगले संस्करण में फिर से जय सिंह राठौड़ के किरदार में दिखेंगे। इसके लिए यहां शुरू हुए ग्राउंड जीरो सम्मेलन में पहुंचने पर कपूर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अनूठे अंदाज में मिले। सम्मेलन का आयोजन इंडियन इंफोसेक कंसोर्टियम ने किया है। यह नैतिक हैकरों का संगठन है। कपूर 22 नवंबर से ‘24’ की शूटिंग शुरू करेंगे और यह 2016 में प्रसारित होगा। इस दौरान वह साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञों और हैकरों से जुड़ेंगे।
गायें फिर से पशु हो जाना चाहती हैं !

गायें फिर से पशु हो जाना चाहती हैं !

गाय को पवित्र कब से माना गया और क्यों माना गया, यह व्यापक विवाद और विमर्श का विषय है। इस बात पर भी भयंकर मतभेद है कि प्राचीन सभ्यताएं गोमांस को स्वीकृति देती थीं और भारत के आदिकालीन निवासी अपने खान-पान में उसे शामिल करते थे। आर्ष ग्रंथों में आई उन बातों को भी अब कोई नहीं सुनता है कि किसी जमाने में गौमेध यज्ञ भी हुआ करते थे। अब जब गाय को पवित्र मान कर उसे मां का दर्जा दे ही दिया गया है और उसे आस्था की वस्तु बनाकर आलोचना से परे रख दिया गया है तो उस पर बहस की कोई गुंजाईश रही ही कहां है। अब तो ‘वन्दे धेनुमातरम‘ और ‘जय गोमाता‘ कहो, गोकथा कराओ, गोदूध महोत्सव मनाओ, गोशाला चलाओ, गोमंदिर बनाओ, गोकुल धाम निर्मित करो और गोअनुसंधान एवं गोरक्षा के नाम पर तरह-तरह के संगठन और सेनाएं बनाकर जमकर हंगामा मचाओ। आज गाय के नाम पर सब कुछ जायज है क्योंकि गाय हमारी माता है, गाय की रक्षा करना हमारा धर्म है, यह पुण्य का काम है।
भारतीय बुजुर्ग पर हमला मामले में जूरी फिर विचार करेगी

भारतीय बुजुर्ग पर हमला मामले में जूरी फिर विचार करेगी

अमेरिका में एक भारतीय बुजुर्ग सुरेशभाई पटेल के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के मामले में तीन दिनों के मैराथन विचार-विमर्श के बाद जूरी ने आज फिर से सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
आपूर्ति घटने से प्याज की कीमतों में फिर तेजी

आपूर्ति घटने से प्याज की कीमतों में फिर तेजी

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी महाराष्‍ट्र के लासलगांव में प्याज की कीमतों में फिर से तेजी का रख बन गया है। पुराना स्टाक खपने और इस साल खरीफ की नई फसल 25-30 प्रतिशत कम रहने की वजह से प्याज की आपूर्ति घटी है।
केरल हाउस में फिर बिका बुफैलो मीट, 45 मिनट में खत्‍म

केरल हाउस में फिर बिका बुफैलो मीट, 45 मिनट में खत्‍म

केरल हाउस में गोमांस परोसे जाने की शिकायत पर दिल्‍ली पुलिस की कथित छापेमारी का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर करने के बाद केरल के मुख्‍यमंत्री ओमन चांडी ने केंद्र को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement