Advertisement

Search Result : "सपा-बसपा"

'मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा, ऐसी अफवाह के पीछे व्यापारियों का वोट'

'मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा, ऐसी अफवाह के पीछे व्यापारियों का वोट'

सपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने अपने भाजपा में शामिल होने की तैयारी करने को कोरी अफवाह करार देते हुए कहा कि भाजपा व्यापारी वर्ग का वोट ना मिलने के डर से ऐसी झूठी बातें प्रचारित कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि उनके भाजपा में जाने की बात कोरी अफवाह है। भाजपा उनसे डरी हुई है, इसीलिये वह ऐसी अफवाहें फैला रही है। यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। वह इस मामले में अदालत तक जाएंगे।
सपा ने जारी की एक और सूूची, अपर्णा को मिला टिकट

सपा ने जारी की एक और सूूची, अपर्णा को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक और सूची जारी की है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव का भी नाम है। अपर्णा लखनऊ कैँट से उम्मीदवार बनी है। इस सूची में दो मंत्रियों विजय मिश्रा और शादाब फातिमा का टिकट काट दिया गया है।
यूपी गठबंधन: सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

यूपी गठबंधन: सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

तमाम उतार-चढ़ाव और आशा-निराशा के बाद उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया।
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय, जल्‍द होगी सीटों की घोषणा

सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय, जल्‍द होगी सीटों की घोषणा

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है। अब सीटों की जल्‍द घोषणा होने की संभावना है। सू्त्रों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें देने के लिए सपा सहमत हो गई है। रविवार को किसी भी समय गठबंधन का ऐलाान हो सकता है।
सपा ने जारी किया घोषणापत्र, कई लोकलुभावन वादे किए

सपा ने जारी किया घोषणापत्र, कई लोकलुभावन वादे किए

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने चुनाव में जनता को लुभाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। घोषणापत्र जारी होने के बाद मुलायम सिंह यादव भी पार्टी कार्यालय पहुंचे।
आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संघ ने आरक्षण को खत्‍म करने की वकालत करके पिछड़ों को एकजुट होने का मौका दे दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरक्षण के मसले ने भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। कुछ उसी तरह का हाल उत्‍तर प्रदेश में न हो जाए इसको लेकर भाजपा के कई नेता नाराज भी बताए जा रहे है।
मायावती नहीं चाहतीं सपा के साथ चुनाव में जाए कांग्रेस

मायावती नहीं चाहतीं सपा के साथ चुनाव में जाए कांग्रेस

उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांग्रेस को सलाह दी कि वह सपा के साथ मिलने की बजाय अकेले दम पर या छोटे धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठजोड कर चुनाव लडे।
लटका गठबंधन, सपा ने जारी की 191 उम्मीदवारों की सूची

लटका गठबंधन, सपा ने जारी की 191 उम्मीदवारों की सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन के तमाम कयासों के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस को कड़ा संदेश देते हुए आज अपने 191 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी और कहा कि इस पार्टी ने चुनावी तालमेल को लेकर अब तक कोई सकारात्मक बात नहीं की है और सपा उसे कुल 403 में से अधिकतम 85 सीटें ही दे सकती है।
रालोद को गठबंधन में शामिल करने को लेकर कांग्रेस,  सपा में सहमति नहीं

रालोद को गठबंधन में शामिल करने को लेकर कांग्रेस, सपा में सहमति नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने को लेकर इसके दो संभावित घटक कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद सामने आए हैं क्योंकि इसमें राष्ट्रीय लोक दल को शामिल किए जाने को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।