Advertisement

Search Result : "सपा-बसपा"

अखिलेश के विकास को जनता तक पहुंचाने में लगा सपा वार रूम

अखिलेश के विकास को जनता तक पहुंचाने में लगा सपा वार रूम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के वार रूम में चुनाव से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है और समाजवादी पार्टी का वार रूम भी टीवी चैनलों की निगरानी से लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार और रिसर्च के काम को अंजाम देने में लगा है।
यूपीः मुकाबला भाजपा और कांग्रेस-सपा में

यूपीः मुकाबला भाजपा और कांग्रेस-सपा में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निजी चैनलों की ओर से कराए गए सर्वे में कोई भाजपा को जीतते दिखा रहे हैं तो कोई सपा-कांग्रेस गठबंधन को नंबर एक पार्टी बता रहे हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भाजपा 34 फीसदी वोटों के साथ 202 सीट जीत रही है। वहीं एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे में 35 फीसदी वोट शेयर के साथ 187 से 197 सीटें जीत रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में दोनों सर्वे में अखिलेश यादव पहली पसंद हैं।
यूपी का चुनावी सर्वे, एक में भाजपा की सरकार, दूसरे में सपा-कांग्रेस की

यूपी का चुनावी सर्वे, एक में भाजपा की सरकार, दूसरे में सपा-कांग्रेस की

भारत में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की विश्वसनीयता हमेशा से संदेहास्पद रही है और लगता है कि ये स्थिति इस बार यूपी के चुनाव में भी नहीं बदलने वाली है। यूपी के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में सिर्फ 11 दिन शेष हैं और इस बीच दो समाचार चैनलों द्वारा अलग-अलग एजेंसी से करवाए गए सर्वे के अनुमान बताते हैं कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी या सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है।
शिवपाल 11 मार्च के बाद बनाएंगे अपनी पार्टी

शिवपाल 11 मार्च के बाद बनाएंगे अपनी पार्टी

समाजवादी पार्टी (सपा) में सत्ता परिवर्तन के बाद हाशिये पर पहुंचे वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव नई पार्टी बनाएंगे। शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा में एलान किया कि वह 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाएंगे। इसी तारीख को विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे।
हमारा गठबंधन गंगा-यमुना का संगमः राहुल

हमारा गठबंधन गंगा-यमुना का संगमः राहुल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को गंगा-जमुना का संगम करार देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की नीयत साफ नहीं है और वह सपा के साथ मिलकर उनकी क्रोध की राजनीति का मुकाबला करेंगे।
अगले केन्द्रीय बजट में भाजपा करेगी सपा सरकार की नकल : अखिलेश

अगले केन्द्रीय बजट में भाजपा करेगी सपा सरकार की नकल : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र को मुकम्मल तौर पर लागू करके साबित किया है कि समाजवादियों की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है और आगामी केन्द्रीय बजट में भाजपा सपा सरकार की नकल करेगी।
रानी से रानी का मुकाबला?

रानी से रानी का मुकाबला?

उत्तर प्रदेश के अमेठी में नजारा दिलचस्प है। इस सीट से कांग्रेस नेता संजय सिंह की दो पत्नियों के बीच अप्रत्यक्ष चुनावी मुकाबला है। रानी से रानी के इस मुकाबले में पहली रानी गरिमा सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस-सपा गठजोड़ के कारण सपा उम्मीदवार उतारे जाने के बावजूद कांग्रेस से टिकट की दावेदार रहीं दूसरी पत्नी अमिता सिंह के मैदान में उतरने से अभी इनकार नहीं किया सकता।
उप्र चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची में जितिन प्रसाद-इमरान मसूद शामिल

उप्र चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची में जितिन प्रसाद-इमरान मसूद शामिल

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और विवादास्पद नेता इमरान मसूद के नाम शामिल हैं।
यूपी में टिकट वितरण में नहीं चली मोदी की, परिवारवाद रहा हावी

यूपी में टिकट वितरण में नहीं चली मोदी की, परिवारवाद रहा हावी

यूपी चुनावों के मद्देनजर भाजपा की जारी दूसरी सूची में भी पिछड़ों को प्राथमिकता दी गई है। जातीय समीकरणों के लिहाज से पिछड़ों के अलावा सवर्णों को भी अपने पाले में करने की कोशिश की गई है। 155 लोगों की दूसरी सूची में भाजपा ने परिवारवाद पर दांव खेला है।
अखिलेश समर्थक खुले आम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे: अमर सिंह

अखिलेश समर्थक खुले आम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे: अमर सिंह

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक समर्थक ने उन्हें खुले आम हत्या की चुनौती दी है और उन्हें आशंका है कि वह उत्तर प्रदेश में मारे जा सकते हैं।