रंगों के त्यौहार से ऐन पहले उत्तर प्रदेश में शनिवार को चुनाव नतीजों का पिटारा खुलने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि इस बार कौन होली मनाएगा और किसकी उम्मीदें बदरंग हो जाएंगी।
ताजा एग्जिट पोल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला करते हुए उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने आक्रामक ढंग से कहा कि ऐसे एग्जिट पोल्स हम बिहार चुनाव में देख चुके हैं।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलग होने की बात उन्होंने कभी नहीं सोची थी लेकिन उन्हें लगता है कि अखिलेश को किसी ने गुमराह किया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
रामजस कॉलेज और गुरमेहर कौर विवाद को लेकर उभरे राष्ट्रवाद के बहस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की किताबें पढ़ने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप को नया आयाम देते हुए शुक्रवार को कहा कि आगामी 11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर सपा-बसपा और कांग्रेस को करंट लगेगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा के शासन को जनता ने अलग-अलग समय पर देखा और झेला है। उन्होंने कहा, जनता अब इन दोनों ही पार्टियों से ऊब चुकी है और विद्रोह की मुद्रा में हैं।
बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता से बोनस वोट मांग रहे मोदी का भाजपा को बहुमत मिलने का दावा हवा-हवाई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र में भले ही राम मंदिर के निर्माण का जिक्र नहीं हो लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट किया है कि लखनऊ में बनने वाली भाजपा की सरकार इसके लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के सात जिलों की 49 सीटों के लिये प्रचार कार्य कल थम जाएगा। इस चरण में भाजपा के हिन्दुत्ववादी नेता सांसद महन्त आदित्यनाथ के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर और माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ तथा केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र देवरिया में चुनाव पर खास नजर रहेगी।