Advertisement

Search Result : "सभी कार्यक्रम"

बिहार: नीतीश पर व्यक्ति ने फेंका जूता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार: नीतीश पर व्यक्ति ने फेंका जूता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है। हालांकि जूता मंच पर नीतीश कुमार तक नहीं पहुंच पाया और पहले ही गिर गया। पुलिस ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
सभी आतंकी नेटवर्कों का खात्‍मा करे पाकिस्‍तान: ओबामा

सभी आतंकी नेटवर्कों का खात्‍मा करे पाकिस्‍तान: ओबामा

पठानकोट में वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकी हमले की मिसाल देते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान से कहा कि वह अपनी सीमा से आतंकी गतिविधियां संचालित करने वाले नेटवर्कों का खात्‍मा करे।
बिहार: सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण

बिहार: सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण

बिहार सरकार ने आज एक अहम फैसले में राज्य की सभी सेवाओं में महिलाओं के 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
मुसलमानों पर अरबों खर्च लेकिन हालात बद से बद्तर

मुसलमानों पर अरबों खर्च लेकिन हालात बद से बद्तर

भारत में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक है मुसलमान। मगर सबसे बड़ा यह अल्पसंख्यक संपन्न अल्पसंख्यक नहीं है। उसे 68 साल से लगातार बैसाखियों की जरूरत पड़ती रही है, मगर उसे अक्सर यह बैसाखी या तो टूटी हुई मिली है या मिली ही नहीं। सवा 12 साल पिछले और डेढ़ साल इस सरकार का छोड़ दें तो आजाद भारत करीब 54 साल ऐसे गुजरे हैं जब देश की सत्ता कांग्रेस के हाथों में रही है। सबसे बड़े अल्पसंख्यक मुसलमान को ज्यादातर जो बैसाखी मिली हैं वह इसी कांग्रेस के राज में दी गईं, तो मुसलमान की हालत इतनी खराब क्यों है।
केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला एक दिन की रिमांड पर

केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला एक दिन की रिमांड पर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकने वाली युवती को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
ईरान पर लगे अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिबंध समाप्‍त, सस्‍ता होगा तेल

ईरान पर लगे अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिबंध समाप्‍त, सस्‍ता होगा तेल

एक महत्‍वपूर्ण अंतरराष्‍ट्रीय घटनाक्रम में अमेरिका अौर यूरोपीय संघ ने ईरान पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है।
राम रहीम का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन कीकू हिरासत में

राम रहीम का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन कीकू हिरासत में

मशहूर हास्य कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पलक का किरदार निभाने वाले हास्य कलाकार कीकू शारदा को गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाना मंहगा पड़ गया। एक टीवी शो में गुरमीत राम रहीम की नकल उतारकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम से दुनिया में हड़कंप, यूएन की आपात बैठक

उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम से दुनिया में हड़कंप, यूएन की आपात बैठक

उत्तर कोरिया ने बुधवार को विश्व के शक्तिशाली देशों की चिंता बढ़ाते हुए अपने पहले हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण करने का दावा किया है। उत्तर कोरिया के इस दावे के बाद अमेरिका और जापान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि अगर उत्तर कोरिया का दावा सही है तो यह उसके परमाणु विकास की दिशा में एक चौंकाने वाला कदम होगा। उत्तर कोरिया के इस कदम से चिंतित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई।
पठानकोट: सभी छह आतंकवादी मारे गए, पर्रिकर ने माना कुछ कमियां थीं

पठानकोट: सभी छह आतंकवादी मारे गए, पर्रिकर ने माना कुछ कमियां थीं

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज स्वीकार किया कि कुछ कमियां थीं जिनकी वजह से पठानकोट में वायुसेना अड्डे पर आतंकी हमला हुआ। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले सभी छह आतंकवदी मारे गए हैं। इन आतंकवादियों के पास कुछ पाकिस्तान निर्मित उपकरण थे।
अफगान में भारतीय मिशन पर हमला, सभी कर्मी सुरक्षित

अफगान में भारतीय मिशन पर हमला, सभी कर्मी सुरक्षित

अफगानिस्तान के शहर मजार ए शरीफ में स्थित भारतीय राजनयिक मिशन पर अज्ञात आतंकियों ने रविवार की रात हमला कर दिया। हमले के घटों बाद अभी भी वहां भीषण लड़ाई जारी है और सुरक्षा बल इलाके की छानबीन में लगे हुए हैं। भारतीय राजदूत ने बताया है कि वाणिज्य दूतावास में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement