Advertisement

Search Result : "समाचार पत्र"

मोदी सरकार में तानाशाही की ओर जा रहा है देश: लालू

मोदी सरकार में तानाशाही की ओर जा रहा है देश: लालू

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि लोकतंत्र पर भारी हमला हुआ है और देश तानाशाही की ओर जा रहा है।
एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध: सरकार और विपक्ष के बीच तेज हुआ वाकयुद्ध

एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध: सरकार और विपक्ष के बीच तेज हुआ वाकयुद्ध

हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर केंद्र द्वारा एक दिन का प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आज वाकयुद्ध तेज हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के हित में है जबकि विपक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई दूसरे आपातकाल की ओर ले जाएगी।
समाचार चैनल पर प्रतिबंध का मतलब है, आपातकाल जैसे हालात : ममता

समाचार चैनल पर प्रतिबंध का मतलब है, आपातकाल जैसे हालात : ममता

हिंदी समाचार चैनल पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आज पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि इससे इस बात की तस्दीक होती है कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं।
सुप्रीम कोर्ट की ताकीद, शिक्षा की गलत जानकारी पर रद्द हो सकता है निर्वाचन

सुप्रीम कोर्ट की ताकीद, शिक्षा की गलत जानकारी पर रद्द हो सकता है निर्वाचन

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अब सावधान हो जाए। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा हैै कि अगर उम्‍मीदवार शपथ पत्र में अपनी शिक्षा को लेकर कोई गलत जानकारी देता है तो उसका निर्वाचन भी रद्द हो सकता है। लिहाजा शैक्षणिक योग्यता छिपाना या गलत जानकारी देना उम्‍मीदवारों के लिए एक खतरा हो सकता है।
प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता जानना मतदाताओं का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता जानना मतदाताओं का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि चुनाव में प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त करना मतदाताओं का मौलिक अधिकार है और इस संबंध में कोई भी गलत घोषणा नामांकन पत्र अस्वीकार करने का आधार बन सकता है।
आप ने पंजाब में शराब माफिया को खत्म करने, कर सुधार का वादा किया

आप ने पंजाब में शराब माफिया को खत्म करने, कर सुधार का वादा किया

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता में आने पर शराब माफिया को खत्म करने, छापेमारी राज पर अंकुश लगाने और व्यापार एवं उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई उठाने तथा कुछ क्षेत्रों के लिए कर में रियायत का वादा किया है।
देशवासियों के नाम पत्र लिखकर वरुण ने कही अपनी बात

देशवासियों के नाम पत्र लिखकर वरुण ने कही अपनी बात

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने हथियारों की दलाली के मामले में नाम आने के बाद अपना पक्ष रखा है। वरुण ने दो पेज का पत्र लिखकर ट्वीटर पर जारी करते हुए सात तथ्य सामने रखे हैं। वरुण ने लिखा है कि मैं कभी एडमन्ड एलन से नहीं मिला जिन्होने आरोप लगाते हुए पत्र लिखा है। न ही मेरे पास इसकी जानकारी है कि वह कौन है, क्या काम करते हैं सिवाय इसके लिए उन्हें अभिषेक वर्मा का पूर्व सहयोगी बताया जा रहा है।
अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में अपनी विकास रथ यात्रा तीन नवम्बर से शुरू करने की आज घोषणा की। अखिलेश ने एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को दी है।
भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का प्रवाह रोका

भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का प्रवाह रोका

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का प्रवाह रोक दिया है। चीन की इस हरकत से भारत में चिंता पैदा हो सकती है क्योंकि इससे निचले बहाव वाले देशों में जल का प्रवाह प्रभावित होने की आशंका है।
रियाद मैथ्यू बने पीटीआई के नए अध्यक्ष, विवेक गोयनका होंगे उपाध्यक्ष

रियाद मैथ्यू बने पीटीआई के नए अध्यक्ष, विवेक गोयनका होंगे उपाध्यक्ष

देश की समाचार एजेंसी पीटीआई में शीर्ष स्तर के पदों के लिए अहम चयन किया गया है। पीटीआई के निदेशक मंडल के सदस्यों ने आज सर्वसम्मति से रियाद मैथ्यू को अध्यक्ष और विवेक गोयनका को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement