संयुक्त राष्ट्र में सऊदी अरब के राजदूत ने कहा कि यमन में हुती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की अगुवाई में चलाया गया हवाई हमला बहुत सफल रहा और लक्ष्यों से आगे तक इसे अंजाम दिया गया।
आतंकवाद विरोधी अमेरिकी अभियानों की निंदा करने के मकसद से ट्यूनीशियाई इस्लामी आतंकवादियों के बेल्जियम में एक सरकारी पोर्टल पर कब्जा करने के कुछ ही दिनों बाद हैकरों ने एक शीर्ष समाचार प्रकाशक पर साइबर हमला किया है।-
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी की रिहाई पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान से 26-11 के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता पर आगे बढ़ने के लिए बार-बार कहा है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए और दस घायल हो गए हैं। हमले में 10 जवान जख्मी भी हुए हैं। नक्सलियों ने घात लगाकर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवानों पर हमला किया।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को रिहा करने के लाहौर हाईकोर्ट के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत तो पाकिस्तान से बातचीत करना चाहता है लेकिन मौजूदा घटनाक्रम निराशाजनक है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पत्तन इलाके में आतंकी वारदात के दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। संदिग्ध आतंकवादियों ने इस पुलिस कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया।
केन्या के एक विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को सोमालिया के शबाब इस्लामी समूह द्वारा किए गए नरसंहार में कम से कम 147 छात्र मारे गये। यह 1998 में अमेरिकी दूतावास पर हमलों के बाद देश में अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है।
उत्तराखंड के रामनगर में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में स्वतंत्र पत्रकार और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रभात को हद्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देशभर में ईसाईयों के खिलाफ हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के आदिवासी इलाकों में हर दिन ईसाईयों के खिलाफ कुछ न कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं। नागरिक अधिकार संगठन पीयूसीएल की हाल ही में आई रिर्पोट के अनुसार उदयपुर जिले मे ईसाईयों के खिलाफ गंभीर मामले सामने आए हैं। इन्हें इनके पूजा करने के संवैधानिक अधिकार तक से वंचित किया जा रहा है। आदिवासी ईसाईयों को भयभीत किया जा रहा है।