संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मुद्दा गूंजा। इस दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछाले। इसके बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के छह सांसदों को पांच दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।
उत्तर प्रदेश में वीवीआईपी यानि सांसद और विधायक लोगों के लिए टोल प्लाजा पर अलग से लेन की सुविधा दी जाने वाली। यह सुविधा विधायकों और सांसदों को दी जाएगी ताकि वे ट्रैफिक जाम में ना फंसे।
एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाले मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।
संसद का मानसूत्र सत्र सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। हालांकि आज संसद दोनों सदनों के वर्तमान सदस्यों के निधन के मद्देनजर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिये स्थगित हो जायेगी लेकिन इसके बाद कई मुद्दों पर विपक्षी दल सरकार को घेरने से पीछे नहीं हटेंगी।
पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले दिन जीएसटी को सफल बताते हुए कहा कि जब देश के सभी राजनीतिक दल, सभी सरकारें सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित के तराजू पर तौलकर फैसला करती है, तो कितना महत्वपूर्ण राष्ट्रहित का काम होता है, जो जीएसटी में सफल और सिद्ध हो चुका है।
पश्चिम बंगाल में विवादास्पद टिप्पणी करने पर भाजपा सांसद रूपा गांगुली टीएमसी के निशाने पर हैं। महिलाओं के रेप होने से जुड़े बयान पर एक महिला की शिकायत के बाद रूपा गांगुली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कई दिनों से साम्प्रदायिक हिन्सा की चपेट में आये पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई बीजेपी की टीम को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाके तक नहीं जाने दिया। पुलिस ने बीजेपी टीम के शामिल मिनाक्षी लेखी,ओम माथुर और सत्यपाल सिंह को एयरपोर्ट पर ही डिटेन कर लिया। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के बशीरहाट में कई दिनों से हिंसा हो रही है।