उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के 790 सांसद हिस्सा लेंगे। इसमें निर्वाचित व नॉमिनेटेड सदस्य शामिल हैं। हालाकि राज्यसभा की अभी दस सीटें खाली हैं लेकिन इनके चुनाव की घोषणा राष्ट्रपति चुनाव के बाद की जाएगी।
एक ओर जहां पीएम मोदी देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं इस अभियान को लेकर एक भाजपा सांसद का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है।
देश में पहली जुलाई से जीएसटी लागू करने के लिए 30 जून की आधी रात में संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इस नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली की शुरुआत संसद के केंद्रीय कक्ष में देश की आजादी की उद्घोषणा के कार्यक्रम की तर्ज पर होने जा रही है। सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज जैसे ही इस बात की जानकारी दी, पूरे देश की निगाहें दलित समुदाय से आने वाले रामनाथ कोविंद पर टिक गई हैं। इससे पहले अनुसचित जाति वर्ग से केआर नारायणन देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर गुरुवार को टीडीपी सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने हंगामा किया। वह एयरपोर्ट पर 15 मिनट देरी से पहुंचे थे तब तक इंडिगो एयरलाइन्स ने काउंटर बंद कर दिया। बोर्डिंग पास नहीं मिलने पर सांसद की एयरलाइन्स के स्टाफ से नोकझोंक हुई और उन्होंने काउंटर पर लगा प्रिंटर भी नीचे फेंक दिया।
कई राज्यों में किसान आंदोलन चल रहा है। किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के मद्देनजर मार्क्सवाद कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसद के मानसून सत्र में किसानों के लिए कानून बनाने की मांग की है।
मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान दो भाजपा नेताओं की आपस में जमकर बहस हुई। दिलचस्प बात यह है कि यह वाकया भी तब हुआ जब 'सबका साथ, सबका विकास' कार्यक्रम में दोनों नेता शिरकत करने पहुंचे थे।
संसद के मानसून सत्र के 12 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। इस सत्र में संसद के दोनों सदनों पर किसानों से संबंधित मसले छाए रह सकते हैं। संसद का मानसून सत्र हंगामा भरा हो सकता है।
ब्रिटेन आम चुनाव में एक ओर जहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है। इस चुनाव में लेबर पार्टी के दो सिख उम्मीदवारों को जीत मिली है, जिसमें प्रीत कौर गिल ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद और तनमनजीत सिंह धेसी पार्टी के पहले पगड़ीधारी सांसद बन गए हैं।