राष्ट्रपति चुनाव में सत्तादल द्वारा रामनाथ कोविंद के उम्मीदवार बनाये जाने से जहां एक ओर एकजुट होते विपक्ष में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं वाम मोर्चा की ओर से प्रकाश अंबेकर का नाम आगे आया है। मोर्चा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते और पूर्व सांसद प्रकाश के नाम पर अन्य विपक्षी दलों की सहमति लेने की कवायद शुरू कर दी है।
आम आदमी को तो छोड़िए न्यूटन को भी शायद ईवीएम पर भरोसा नहीं है। ऐसा कयास इसलिए क्योंकि टेलेंटेड राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म के पोस्टर में ईवीएम लेकर भाग रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, सीधा आदमी उल्टी दुनिया।
उनकी अदा में दम था, अदाकारी में दम था फिर ऐसा क्या कम था कि विनोद खन्ना सुपर सितारा का दर्जा हासिल नहीं कर पाए। एक अच्छा अभिनेता क्या इसलिए संन्यासी हो गया या फिर संन्यासी होना इसके स्वभाव में था जो सब त्याग कर अपने करिअर की ऊंचाईयों को छोड़ कर आश्रम चल दिया।
आमतौर पर लोग सेल्फी लेना और उसे साझा करना पसंद करते हैं लेकिन एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोई और उन्हें सोशल मीडिया में डाले यह बात उन्हें रास नहीं आती है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मपत्री सम्बन्धी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि मोदी को जन्मपत्री निकालना और लोगों के बाथरूम में झांकना अच्छा लगता है। उन्हें लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार आएगी, नतीजतन अपनी साख पर चोट पहुंचने की हताशा में वह ऐसी बातें कर रहे हैं।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान जल्द ही शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी के किरदार में रूपहले पर्दे पर नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में किंग खान जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली से मुलाकात करेंगे।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ध्वस्त होने के बाद राहुल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा रणजी मैच के बीच से हटाकर भारतीय टीम से जोड़ दिया गया।