Advertisement

Search Result : "सीबीआई अदालत"

उत्तराखंड में भूमि अधिग्रहण घोटाला, नई सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपा

उत्तराखंड में भूमि अधिग्रहण घोटाला, नई सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपा

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली नई सरकार ने प्रदेश में सैकड़ों करोड़ के भूमि अधिग्रहण घोटाले के खुलासे का दावा किया है। सरकार का दावा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ। राज्य सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को लिखा है जबकि छह वरिष्ठ अधिकारियों को घोटाले में उनकी संदिग्ध भूमिका के चलते निलंबित कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, अदालत से बाहर सुलझाएं अयोध्या विवाद

सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, अदालत से बाहर सुलझाएं अयोध्या विवाद

सुप्रीम कोर्ट ने आज अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को अदालत के बाहर सुलझाने का सुझाव दिया और कहा कि धर्म एवं भावनाओं के मुद्दों को बातचीत के जरिये सर्वश्रेष्ठ तरीके से सुलझाया जा सकता है।
सीबीआई करे नारद स्टिंग की जांचः हाईकोर्ट

सीबीआई करे नारद स्टिंग की जांचः हाईकोर्ट

बहुचर्चित नारद स्टिंग ऑपरेशन कांड की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई करेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट की कार्रकारी मुख्य न्यायाधीश निसिथा मात्रे व न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती की खंडपीठ ने यह निर्देश दिया है। अदालत ने मामले में राज्य पुलिस की भूमिका को दुर्भाग्यजनक बताते हुए उसे 24 घंटे के अंदर इससे संबंधित तमाम दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। जबकि सीबीआई को 72 घंटे के अंदर प्राथमिक रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा गया है।
खुद को जया का बेटा बताने वाले को अदालत ने लगायी डांट

खुद को जया का बेटा बताने वाले को अदालत ने लगायी डांट

मद्रास उच्च न्यायालय ने खुद को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का गोपनीय बेटा बताने वाले को फटकार लगाते हुए उसके द्वारा जमा कराये गये दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाये।
माकपा सदस्य मोहम्मद सलीम ने लोकसभा में उठाया घूस स्टिंग का मुद्दा

माकपा सदस्य मोहम्मद सलीम ने लोकसभा में उठाया घूस स्टिंग का मुद्दा

लोकसभा में माकपा के एक सदस्य ने नारद स्टिंग आपरेशन मामले की सीबीआई जांच कराने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश का मुद्दा उठाया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों को कथित तौर पर धनराशि लेते हुए दिखाया गया है। माकपा सदस्य ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे संसद की आचार समिति को इस मामले की जांच तेजी से पूरा करने का निर्देश दें।
ईवीएम से खेड़छाड़ के खिलाफ कोर्ट जाएंगी माया

ईवीएम से खेड़छाड़ के खिलाफ कोर्ट जाएंगी माया

बहुजन समाज पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कथित छेड़छाड़ के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। बसपा ने आज कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है और इसलिए हर महीने वह काला दिवस मनाएगी।
गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार, 14 द‌िन की ह‌िरासत मेंं

गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार, 14 द‌िन की ह‌िरासत मेंं

करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतत: आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
फिल्म निर्माता करीम मोरानी को आत्मसमर्पण का आदेश

फिल्म निर्माता करीम मोरानी को आत्मसमर्पण का आदेश

हैदराबाद में एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली की एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में आरोपी बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। शहर के एल बी नगर में अतिरिक्त मेटोपोलिटन सत्र अदालत ने कल मोरानी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी और उसे 22 मार्च को या उससे पहले यहां हयातनगर पुलिस थाना में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति को अदालत ने किया बर्खास्त

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति को अदालत ने किया बर्खास्त

दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने आज एक ऐतिहासिक और सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत राष्ट्रपति पार्क ग्यू हे को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। अदालत के आदेश के बाद पार्क के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दो लोगों की मौत भी हो गई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement