आईपीएल-8 की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही मुंबई इंडियंस ने एक और कमजोर टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराकर बची-खुची इज्जत सहेजने की कोशिश की है। अब उसके सात मैचों में चार अंक हो गए हैं।
'डिजिटल इंडिया' विज़न से तालमेल बैठाते हुए क्रिस ने एंड्रॉयड एवं विंडोज़ दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल एप्लिकेशन 'अटसनमोबाइल' में कागज रहित अनारक्षित टिकट की सुविधा विकसित की है। इससे स्टेशनों पर स्थित एटीवीएम पर अनारक्षित टिकटों का प्रिंट निकालने की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। यूजर्स इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या विंडो स्टोर से ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई लगातार तीसरा मैच जीत चुकी है जबकि अपना चैथा मैच खेल रही मुंबई को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्षी दलों पर झूठ फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया और कहा कि वह किसानों के हितों का संरक्षण करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वह सिंह द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का विरोध कर रहे थे। गिरिराज ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी के बजाय नाइजीरियाई या काली चमड़ी की होती तो क्या कांग्रेसी उन्हें अपना नेता मान लेते।
अप्रवासी भारतीय महिला पूर्वी पटेल को अमेरिका में भ्रूण हत्या के मामले में सजा सुनाई गई है। अमेरिका में भ्रूण हत्या में दोषी पाए जाने और सजा का यह बिलकुल पहला मामला है। पूर्वी पटेल पर गैरकानूनी ढंग से अॉनलाइन गर्भपात की दवा खरीदने का भी शक था।
गुजरात विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को समाप्त हो गया लेकिन 2002 के दंगों के जांच आयोग की रिपोर्ट चार महीने पहले जमा किए जाने के बाद भी सदन में नहीं रखी गई।